Author: www.cglokdarshan.com

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा-राजिम। डॉक्टर्स डे के अवसर पर नवापारा शहर की जानी मानी धार्मिक व सामाजिक संस्था श्री सालासर सुंदर कांड हनुमान चालीसा जन कल्याण समिति ने शहर के डॉक्टरों का सम्मान किया। जिसमें शहर के देवतुल्य डॉक्टर डॉ. बलजीत सिंह, डॉ. प्रकाश गुप्ता, डॉ. वीरेंद्र हिरोंदिया, डॉ. दिलीप शाह, डॉ. टीएन रमेश, डॉ. राजेंद्र गदिया, डॉ. तेजेंद्र साहू, पुनीत गोस्वामी, डॉ. सौरभ भांडगे, डॉ. नितिन शेवानी, डॉ. राजेश्वर पटेल, डॉ. प्रतीक शाह, डॉ. उजाला शाह, डॉ. उमेश भोई, डॉ. रमेश कुमार सोनसायटी, डॉ. मोहनलाल सोनकर, डॉ. लीलाराम साहू, डॉ. जीवनजोत सिंह, डॉ. अनुज जैन, डॉ. युक्ति…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, धमतरी। देश के प्रतिष्ठित निवेशक और बाजार विशेषज्ञ श्री मधुसूदन केला ने कलेक्टर अबिनाश मिश्रा से सौजन्य मुलाकात की और जिले के विकास तथा निवेश संभावनाओं पर सार्थक चर्चा की। उन्होंने बताया की वे  कुरुद के मूल निवासी हैं और उनकी प्रारंभिक शिक्षा धमतरी शासकीय पीजी कॉलेज से हुई है। अपने जन्म स्थान से गहरा जुड़ाव रखने वाले श्री केला ने कलेक्टर से मुलाकात के दौरान धमतरी की प्रगति, उद्योग और नवाचार की संभावनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। कलेक्टर श्री मिश्रा ने श्री केला का स्वागत करते हुए उन्हें जिले में पर्यटन, क़ृषि, युवा कौशल , उद्योगो को…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नवापारा नगर के सदर रोड स्थित आस्था पाली क्लिनिक में गत दिनों स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञों द्वारा श्वसन एवं फेफड़ों की जांच की गई। जिसमें मशीन के माध्यम से फेफड़ों की मात्रा, क्षमता एवं सास लेने की मापी गई । आपको बता दे कि वर्तमान परिवेश में लोग श्वास एवं श्वसन संबंधी रोग से ग्रसित है। प्रदूषण, धुंआ एवं सिगरेट आदि के धुएं से भी श्वसन संबंधी रोगियों को संख्या में इजाफा हुआ है। इस संदर्भ में जांच एवं आवश्यक परामर्श के लिए जांच शिविर लगाई गई। आस्था पाली…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन रायपुर/अंबिकापुर। सरगुजा जिले के मैनपाट मेंं भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया। प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन राष्ट्रीय सहित अन्य पदाधिकारियों ने सांसदों व विधायकों को संगठन की कार्य नीति का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान 10 सांसद, 10 मंत्री व 44 विधायक शामिल हुए। प्रशिक्षण शिविर में शामिल सभी नेताओं को मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इससे पूर्व प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सुबह रेल मार्ग से अंबिकापुर पहुंचे। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हवाई मार्ग…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की किसान जवान संविधान रैली हुई.जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे विशाल जनसभा को संबोधित किया. इधर लगातार बारिश के बीच हो रही इस सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश हाई दिखा. सभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कार्यकर्ताओं को बारिश में आने के लिए धन्यवाद दिया. खड़गे ने कहा कि बारिश में हम मंच में बैठे हैं और आप पानी में बैठे हैं तो हमें यही लगता है कि पार्टी के लिए आप मर मिटने के लिए भी तैयार हैं. मल्लिकार्जुन खड़गे कार्यकर्ताओं से कहा कि उनका रायपुर वासियों से खास रिश्ता है.…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। चातुर्मास प्रारंभ के पहले रायपुर पहुंचे अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वतीजी महाभाग ने आज श्रीशंकराचार्य आश्रम, श्रीसुदर्शन संस्थानम् , रावाभांठा में पत्रकार वार्ता में पूछे गये समसामयिक प्रश्नों का समाधान किया। विभिन्न प्रदेशों में चल रहे भाषा विवाद पर उन्होनें कहा कि हमें क्षेत्रीय भाषा का उपयोग करते हुये राष्ट्रभाषा हिन्दी का भी सम्मान करना चाहिये क्योंकि अपने प्रदेश से बाहर जाने पर हम परस्पर वार्तालाप में इसका ही उपयोग करते हैं। भाषा विवाद बढ़ाने के राजनीतिक कारण है। ठीक इसी प्रकार उत्तम कथावाचक के संबंध में कहा कि उन्हें लोभ , भय तथा कोरी भावुकता…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, दुर्ग/भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में खुर्सीपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत फोरलेन पर पावर हाउस ओवर ब्रिज के पास रविवार रात करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार नवदंपति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान कोहका निवासी मुकेश कुर्रे 28 वर्ष और उनकी पत्नी कमलेश्वरी कुर्रे 26 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, यह दंपति अपनी मौसी के घर खुर्सीपार में खाना खाकर स्कूटी से अपने घर कोहका लौट रहा था, तभी रायपुर से दुर्ग की ओर जा रहे एक ट्रक ने ओवर ब्रिज नाले के समीप आईटीआई के…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, बीजापुर। बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में PLGA बटालियन नंबर-1 के डिप्टी कमांडर और 8 लाख के इनामी माओवादी सोढ़ी कन्ना को मार गिराया गया। यह कार्रवाई डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने की। मुठभेड़ का पूरा घटनाक्रम बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में 4 जुलाई से चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान रुक-रुक कर मुठभेड़ होती रही। बाद में तलाशी अभियान में एक वर्दीधारी माओवादी का शव मिला, जिसकी पहचान सोढ़ी कन्ना के रूप में हुई। कन्ना, माओवादी कमांडर माड़वी हिडमा का करीबी सहयोगी था और स्नाइपर के…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नई दिल्ली/मुंबई। मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 7 जुलाई को घरेलू बेंचमार्क सूचकांक मामूली गिरावट के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में मेटल, ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फार्मा और फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में बिकवाली देखी गई। ओपनिंग वेल में सेंसेक्स 75.59 अंक या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,357.30 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 18.25 अंक या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,442.75 पर कारोबार कर रहा था। विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिका-भारत ट्रेड डील को लेकर चिंताएं और जेन स्ट्रीट पर सेबी की रिपोर्ट के नतीजे बाजार की चाल को…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता भी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि खड़गे के दौरे से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में सरकार की विफलताओं को जनसभाओं के जरिए जनता तक पहुंचाएगी। बैज ने कहा, “हमारा मकसद जनता के मुद्दों को उठाना और सरकार की नाकामियों को बेनकाब करना है।” खड़गे के इस दौरे को कांग्रेस…

Read More