Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: www.cglokdarshan.com
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, गोबरा नवापारा। गोबरा नवापारा इन दिनों अपराधों की चपेट में है। चोरी, चाकूबाजी और अवैध मादक पदार्थों का कारोबार बेलगाम हो चुका है। नतीजतन लोग न केवल अपनी संपत्ति बल्कि जान की सुरक्षा को लेकर भी भयभीत हैं। ताजा मामला: 17 जुलाई की मध्यरात्रि को नगर के निवासी गुलाब जगवानी के घर से अज्ञात चोरों ने एसी की केबल चुरा ली। घटना से भयभीत परिवार ने 18 जुलाई को गोबरा नवापारा पुलिस थाने में लिखित शिकायत दी और तत्काल कार्रवाई की मांग की। लेकिन हकीकत यह है कि पुलिस अब तक कोई ठोस कदम नहीं…
सोमवार 4 अगस्त 2025 को होगा बाबा गरीबनाथ का सहस्त्र जलधारा अभिषेक राजिम विधायक रोहित साहू के अनुशंसा से संस्कृति विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। छत्तीसगढ़ के प्रयागराज भगवान श्री राजीवलोचन की पुण्यभूमि कमलक्षेत्र पद्मावती पुरी राजिम में विराजमान बाबा गरीबनाथ महादेव का सहस्त्र जलधारा अभिषेक सावन के चौथे सोमवार यानी 4 अगस्त को होगा। श्री राजीवलोचन कुलेश्वरनाथ बोल बम कांवरिया संघ के द्वारा विगत 25 वर्षों से जलाभिषेक का भव्य कार्यक्रम किया जाता रहा है। जिसमें मानव श्रृंखला बनाकर पुण्य पावन सलिला चित्रोत्पला महानदी के पावन जल से बाबा गरीबनाथ का सहस्त्र…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा-राजिम। अंचल के लोगो की बहुप्रतीक्षित मांग एक लंबे अंतराल के पश्चात पूरी होने जा रही है. यहां के व्यापार को अब पंख लगेंगे.खबर के मुताबिक राजिम से ट्रेन का संचालन होने जा रहा है.लोगों के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है। लोगों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है.अब राजिम तक सीधी लोकल ट्रेन सेवा शुरू होने वाली है। रेल मंत्रालय ने रायपुर रेल मंडल को इसकी औपचारिक अनुमति दे दी है। यह ट्रेन रायपुर से अभनपुर होते हुए राजिम तक चलेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने हाल ही में राजिम…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। “संकल्प निभाना है, धरती को हरा-भरा बनाना है…” – इसी सोच के साथ ग्रीन आर्मी टीम नवापारा की महिलाएं पिछले दो वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के लिए एक मिसाल बन चुकी हैं। हरियाली का सपना, संकल्पित महिला शक्ति रायपुर मुख्यालय से संचालित ग्रीन आर्मी संस्था के अध्यक्ष श्री अमिताभ दुबे और श्री गुरदीप टूटेजा के मार्गदर्शन में नवापारा राजिम में संस्था की नींव रखी गई। एक साल में हज़ार से अधिक पौधों का वितरण टीम ने बीते वर्षभर आम, नीम, नींबू और बेल जैसे पौधों के बीज एकत्र कर टेरिस गार्डन में पौधे तैयार…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। सावन मास का दूसरा सोमवार में श्री सत्यनारायण मंदिर में भक्ति अद्भुत वातावरण निर्मित हुआ जब समाज की महिलाओं ने भगवान आशुतोष भोले भंडारी के पूजा में समर्पित हो सहभागिता दी।कंसारी समाज की मातृशक्तियों सहित उपस्थित जनों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान सत्येश्वर महादेव का विशेष जलाभिषेक किया। भक्ति का अद्भुत संगम सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की कतारें लग गईं। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में, “बोल बम… हर हर महादेव… ओम नमः शिवाय” के उद्घोष के साथ बेलपत्र 🍃, दूध 🥛, चावल, श्रीफल और श्रृंगार अर्पित करती रहीं। पं.…
वरिष्ठ पत्रकारों के मार्गदर्शन में छात्रों ने सीखी पत्रकारिता की बारीकियां, प्रमाण पत्र वितरण और सम्मान समारोह संपन्न @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, महासमुंद। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महासमुंद के हिंदी विभाग एवं शोध केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में नई शिक्षा नीति-2020 के तहत एम.ए. हिंदी द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए “पत्रकारिता में रोजगार की संभावनाएं” विषय पर 15 दिवसीय (1 जुलाई से 15 जुलाई 2025) इंटर्नशिप प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया। कुल 60 घंटे के प्रशिक्षण में छात्रों ने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दुर्गावती भारती (विभागाध्यक्ष एवं शोध निर्देशिका) के…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। केंद्र सरकार एवं भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी द्वारा कांग्रेस नेताओं को दुर्भावनापूर्ण ढंग से निशाना बनाए जाने के खिलाफ आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर अभनपुर में आर्थिक नाकेबंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अभनपुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोबरा नवापारा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवापारा ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस आर्थिक नाकेबंदी में दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक समस्त वाहनों की आवाजाही को रोका गया। इस दौरान सिर्फ एम्बुलेंस, स्कूल वाहन, मरीजों एवं परीक्षार्थियों को छूट प्रदान की…
भिलाई | छत्तीसगढ़ लोकदर्शन स्पेशल रिपोर्ट नंदिनी टाउनशिप की शांत सुबह सोमवार को एक भयानक चीख में तब्दील हो गई, जब एक बंद मकान के अंदर से उठता धुआं एक खौफनाक त्रासदी की गवाही देने लगा। मां-बेटी की जली हुई लाशें देखकर हर आंख भर आई, हर दिल कांप उठा। 💔 सुबह की सैर से लौटे तो सबकुछ जलकर राख हो चुका था! घटना सुबह क़रीब 8 बजे की है, जब बीएसपी के रिटायर्ड कर्मचारी सीताराम साहू मॉर्निंग वॉक से लौटे तो उन्होंने अपने घर से काला, घना धुआं उठते देखा। आवाज़ लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया।…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। श्रावण मास को श्रद्धा और भक्ति का पर्व माना जाता है। पूरे माह भर कांवरियों, शिव भक्तों का श्री कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में सैलाब उमड़ पड़ता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि त्रिवेणी संगम के मध्य में अंचल का प्रसिद्ध देवालय श्री कुलेश्वरनाथ मंदिर स्थापित है। यहां पर किवदंती यह है कि माता सीता वनवास काल के दौरान यहां पर रुकी थी उन्होंने अपने आराध्य भगवान शंकर के लिए हाथों से बालू से शिवलिंग का निर्माण किया था। माता सीता के हाथों की उंगलियों से पांच धाराएं बहने से पंचमुखी शिवलिंग…
“@डमरू वादक और दुलेराज झांकी बनेंगे आकर्षण का केंद्र, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल” संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, फिंगेश्वर। श्रावण मास के पावन अवसर पर पंचकोशी धाम फिंगेश्वर आज एक अद्भुत और आध्यात्मिक नज़ारे का साक्षी बनने जा रहा है। द्वितीय सोमवार को दोपहर 3 बजे बाबा फणिकेश्वरनाथ महादेव की भव्य शाही पालकी यात्रा नगर में धूमधाम से निकाली जाएगी। उज्जैन के बाबा महाकाल की तर्ज पर आयोजित इस ऐतिहासिक शोभायात्रा में आस्था, भक्ति और उत्साह का अभूतपूर्व संगम देखने को मिलेगा। 📿 ऐसे निकलेगी पालकी यात्रा पालकी यात्रा की शुरुआत नगर के शिशु मंदिर से होगी, जो रानी श्याम…
Contact US
सतीश शर्मा
Editor in Chief
Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663
Important Pages
- List Item #1
- List Item #2
- List Item #3
Follow for more
Disclaimer
समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।
© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.