Author: www.cglokdarshan.com

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा-राजिम। अंचल के लोगो की बहुप्रतीक्षित मांग एक लंबे अंतराल के पश्चात पूरी होने जा रही है. यहां के व्यापार को अब पंख लगेंगे.खबर के मुताबिक राजिम से ट्रेन का संचालन होने जा रहा है.लोगों के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है। लोगों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है.अब राजिम तक सीधी लोकल ट्रेन सेवा शुरू होने वाली है। रेल मंत्रालय ने रायपुर रेल मंडल को इसकी औपचारिक अनुमति दे दी है। यह ट्रेन रायपुर से अभनपुर होते हुए राजिम तक चलेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने हाल ही में राजिम…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। “संकल्प निभाना है, धरती को हरा-भरा बनाना है…” – इसी सोच के साथ ग्रीन आर्मी टीम नवापारा की महिलाएं पिछले दो वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के लिए एक मिसाल बन चुकी हैं। हरियाली का सपना, संकल्पित महिला शक्ति रायपुर मुख्यालय से संचालित ग्रीन आर्मी संस्था के अध्यक्ष श्री अमिताभ दुबे और श्री गुरदीप टूटेजा के मार्गदर्शन में नवापारा राजिम में संस्था की नींव रखी गई। एक साल में हज़ार से अधिक पौधों का वितरण टीम ने बीते वर्षभर आम, नीम, नींबू और बेल जैसे पौधों के बीज एकत्र कर टेरिस गार्डन में पौधे तैयार…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। सावन मास का दूसरा सोमवार में श्री सत्यनारायण मंदिर में भक्ति अद्भुत वातावरण निर्मित हुआ जब समाज की महिलाओं ने भगवान आशुतोष भोले भंडारी के पूजा में समर्पित हो सहभागिता दी।कंसारी समाज की मातृशक्तियों सहित उपस्थित जनों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान सत्येश्वर महादेव का विशेष जलाभिषेक किया। भक्ति का अद्भुत संगम सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की कतारें लग गईं। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में, “बोल बम… हर हर महादेव… ओम नमः शिवाय” के उद्घोष के साथ बेलपत्र 🍃, दूध 🥛, चावल, श्रीफल और श्रृंगार अर्पित करती रहीं। पं.…

Read More

वरिष्ठ पत्रकारों के मार्गदर्शन में छात्रों ने सीखी पत्रकारिता की बारीकियां, प्रमाण पत्र वितरण और सम्मान समारोह संपन्न @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, महासमुंद। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महासमुंद के हिंदी विभाग एवं शोध केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में नई शिक्षा नीति-2020 के तहत एम.ए. हिंदी द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए “पत्रकारिता में रोजगार की संभावनाएं” विषय पर 15 दिवसीय (1 जुलाई से 15 जुलाई 2025) इंटर्नशिप प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया। कुल 60 घंटे के प्रशिक्षण में छात्रों ने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दुर्गावती भारती (विभागाध्यक्ष एवं शोध निर्देशिका) के…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। केंद्र सरकार एवं भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी द्वारा कांग्रेस नेताओं को दुर्भावनापूर्ण ढंग से निशाना बनाए जाने के खिलाफ आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर अभनपुर में आर्थिक नाकेबंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अभनपुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोबरा नवापारा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवापारा ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस आर्थिक नाकेबंदी में दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक समस्त वाहनों की आवाजाही को रोका गया। इस दौरान सिर्फ एम्बुलेंस, स्कूल वाहन, मरीजों एवं परीक्षार्थियों को छूट प्रदान की…

Read More

भिलाई | छत्तीसगढ़ लोकदर्शन स्पेशल रिपोर्ट नंदिनी टाउनशिप की शांत सुबह सोमवार को एक भयानक चीख में तब्दील हो गई, जब एक बंद मकान के अंदर से उठता धुआं एक खौफनाक त्रासदी की गवाही देने लगा। मां-बेटी की जली हुई लाशें देखकर हर आंख भर आई, हर दिल कांप उठा। 💔 सुबह की सैर से लौटे तो सबकुछ जलकर राख हो चुका था! घटना सुबह क़रीब 8 बजे की है, जब बीएसपी के रिटायर्ड कर्मचारी सीताराम साहू मॉर्निंग वॉक से लौटे तो उन्होंने अपने घर से काला, घना धुआं उठते देखा। आवाज़ लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया।…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। श्रावण मास को श्रद्धा और भक्ति का पर्व माना जाता है। पूरे माह भर कांवरियों, शिव भक्तों का श्री कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में सैलाब उमड़ पड़ता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि त्रिवेणी संगम के मध्य में अंचल का प्रसिद्ध देवालय श्री कुलेश्वरनाथ मंदिर स्थापित है। यहां पर किवदंती यह है कि माता सीता वनवास काल के दौरान यहां पर रुकी थी उन्होंने अपने आराध्य भगवान शंकर के लिए हाथों से बालू से शिवलिंग का निर्माण किया था। माता सीता के हाथों की उंगलियों से पांच धाराएं बहने से पंचमुखी शिवलिंग…

Read More

“@डमरू वादक और दुलेराज झांकी बनेंगे आकर्षण का केंद्र, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल” संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, फिंगेश्वर। श्रावण मास के पावन अवसर पर पंचकोशी धाम फिंगेश्वर आज एक अद्भुत और आध्यात्मिक नज़ारे का साक्षी बनने जा रहा है। द्वितीय सोमवार को दोपहर 3 बजे बाबा फणिकेश्वरनाथ महादेव की भव्य शाही पालकी यात्रा नगर में धूमधाम से निकाली जाएगी। उज्जैन के बाबा महाकाल की तर्ज पर आयोजित इस ऐतिहासिक शोभायात्रा में आस्था, भक्ति और उत्साह का अभूतपूर्व संगम देखने को मिलेगा। 📿 ऐसे निकलेगी पालकी यात्रा पालकी यात्रा की शुरुआत नगर के शिशु मंदिर से होगी, जो रानी श्याम…

Read More

✒️ @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। छत्तीसगढ़ के छुरा अंचल के हजारों किसानों की 47 साल पुरानी मुराद आखिरकार पूरी हो गई है। 1977 से लंबित पीपरछेड़ी जलाशय परियोजना को छत्तीसगढ़ सरकार ने हरी झंडी दे दी है। राज्य सरकार ने इस बहुप्रतीक्षित सिंचाई योजना के लिए 84 करोड़ 94 लाख रुपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है। इस फैसले से पूरे अंचल में जश्न का माहौल है और किसानों के चेहरों पर उम्मीदों की नई रौशनी झलक रही है। — 🌾 अब 8 गांवों की 1500+ हेक्टेयर जमीन होगी सिंचित यह परियोजना अब पीपरछेड़ी, बिहावझोला, मड़ेली, खड़मा, कोरासी, कुरेकेरा,…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजनांदगांव। नशे के खिलाफ जंग में राजनांदगांव जिले के एक छोटे से गांव ने वो कर दिखाया जो आज पूरे प्रदेश के लिए मिसाल बन गया है। जनपद पंचायत राजनांदगांव के ग्राम मोखला  ने गांव को नशे से मुक्त करने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए सख्त नियम बनाए हैं, जिनमें भारी जुर्माने और नकद इनाम का प्रावधान शामिल है। 🌟 “न बेचेंगे, न पीने देंगे!” – ग्राम मोखला का ऐलान 👉 शराब बेचने पर ₹50,000 👉 शराब खरीदने पर ₹30,000 👉 गांजा बेचने पर ₹30,000 👉 गांजा खरीदने पर ₹20,000 ग्राम पंचायत ने सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास…

Read More