Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: www.cglokdarshan.com
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, गोबरा नवापारा। सावन माह जो भगवान शिव की भक्ति का प्रतीक माना जाता है, हिन्दू धर्मावलंबियों के लिए अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण होता है। इस माह में शिव भक्त अपनी आस्था और भक्ति के साथ भोलेनाथ की आराधना में लीन रहते हैं। इसी पावन अवसर पर अभनपुर विधानसभा के विधायक इंद्र कुमार साहू ने अपनी पत्नी श्रीमती कांति देवी साहू के साथ शिव धाम यात्रा की। इस यात्रा में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया, जिससे समूचा वातावरण “बोल बम”, “ॐ नमः शिवाय” और “हर हर महादेव” के जयकारों से गुंजायमान…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्यहित एवं जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। ये निर्णय प्रदेश में खनन गतिविधियों की पारदर्शिता, कृषि भूमि मूल्यांकन की सटीकता, रेत खनन नियंत्रण और खेल अवसंरचना विकास को नई दिशा देंगे। मंत्रिपरिषद के प्रमुख निर्णय: 1. जिला खनिज संस्थान न्यास नियम में संशोधन प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना (PMKKKY)-2024 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास नियम, 2015 में संशोधन। न्यास राशि का न्यूनतम 70% उपयोग उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में किया जाएगा: पेयजल आपूर्ति पर्यावरण संरक्षण व प्रदूषण नियंत्रण स्वास्थ्य…
छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी बुधवार को कैबिनेट बैठक के उपरांत सात दिवसीय अमेरिका यात्रा पर रवाना होंगे। इस यात्रा का उद्देश्य अमेरिका में बसे प्रवासी छत्तीसगढ़ियों से संवाद स्थापित कर उन्हें राज्य के विकास अभियान से जोड़ना और निवेश, नवाचार व उद्यमिता के नए अवसरों पर चर्चा करना है। मुख्य उद्देश्य और फोकस: प्रवासी समुदाय से जुड़ाव: चौधरी अमेरिका में बसे छत्तीसगढ़ी मूल के नागरिकों से मिलकर उन्हें छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 से अवगत कराएंगे और प्रदेश के समग्र विकास में भागीदारी के लिए प्रेरित करेंगे। एनआरआई शिखर सम्मेलन का आमंत्रण: प्रवासियों को आगामी एनआरआई…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, सुकमा। नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के सबसे संवेदनशील इलाकों में से एक, कुख्यात नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव पूवर्ती में बस्तर का पहला बेली ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। यह पुल सिलगेर से पूवर्ती तक सीधा संपर्क बनाएगा और पांच से अधिक गांवों को सालभर जोड़कर रखेगा। अब बारिश के मौसम में भी इन गांवों का संपर्क नहीं टूटेगा और भारी वाहन भी आसानी से गुजर सकेंगे। ब्रिटिश इंजीनियर डोनाल्ड बेली के नाम पर बने इस पुल का डिजाइन 1940 के दशक से सेना और दुर्गम इलाकों में इस्तेमाल होता आया है। पहली बार यह तकनीक नक्सल…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। शासकीय प्राथमिक शाला सहीस पारा, राजिम की छात्राओं ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एक अनूठी पहल की है। शिक्षक जितेन्द्र कुमार साहू के मार्गदर्शन में छात्राओं ने अपने हाथों से रंग-बिरंगी और भावपूर्ण राखियां बनाईं और उन्हें जम्मू-कश्मीर में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के लिए डाक के माध्यम से भेजा। इस पहल का उद्देश्य देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करना है, जो वर्ष भर अपनी जान जोखिम में डालकर देशवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। छात्राओं के मन में यह विचार…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन नवापारा राजिम। सरस्वती शिशु मंदिर नवापारा में नाग पंचमी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर किशोर भारती एवं कन्या भारती अध्यक्ष युवराज साहू, गीतांजली साहू,सभी पदाधिकारियों ने नाग देवता पर तिलक वंदन कर आरती किया।सभी बच्चों ने नागदेवता के छाया चित्र पर फूल, श्रीफल दूध, अर्पित कर आशीर्वाद लिए। इस अवसर पर नाग देवता की महत्ता बताते हुए विद्यालय के प्राचार्य गौरी शंकर निर्मलकर ने कहा कि _नाग देवता की पूजा करने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं।सर्प की संख्या घट रही हैं कारण _हम खेतो मे कीटनाशक दवाई डालते हैं जिससे उनको हानि होती…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। धर्मनगरी राजिम और गोबरा नवापारा में सावन माह के कृष्ण पक्ष तृतीया के पावन अवसर पर सावन झूला उत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। यह क्षेत्र, जो प्रभु श्री राजीव लोचन जी और देवाधिदेव महादेव की पावन भूमि के रूप में विख्यात है, हरिहर के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ के निवासियों और श्रद्धालुओं की भगवान श्री कृष्ण और भोले बाबा के प्रति गहरी आस्था और भक्ति का अनुपम संगम इस उत्सव में देखने को मिल रहा है। सावन माह की शुरुआत के साथ ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नयापारा राजिम। नगर के श्री नीलकंठ मारुति मंदिर बड़ई पारा में शिव पुराण कथा के द्वितीय दिवस में प्रवचन करते हुए पंडित जयश्रवण महाराज ने कहा कि विदेश्वर संहिता में वर्णन आया है कि धर्म क्षेत्र प्रयाग में मुनियों ने एक ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया, वहां पौराणिक शिरोमणि व्यास शिष्य सूत जी मुनियों का दर्शन करने के लिए आए ,मुनियों ने हाथ जोड़कर सूत जी से निवेदन किया हे सूत जी यदि आपकी कृपा हो तो घोर कलयुग आने पर मनुष्य पूणय कम र्म से दूर रहेंगे,अ सत्य भाषी होंगे, दुराचार में फंस जाएंगे…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। सावन मास के पावन अवसर पर अभनपुर के पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धनेंद्र साहू ने हर वर्ष की तरह इस बार भी धार्मिक आस्था की परंपरा निभाई। उन्होंने अपनी पहचान बन चुकी बुलेट पर सवार होकर पंचकोशी यात्रा की शुरुआत की। यह ऐतिहासिक यात्रा श्री कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर से आरंभ होकर श्री कोपेश्वरनाथ महादेव तक निकाली गई। धनेंद्र साहू की अगुवाई में निकली इस यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े और पूरे मार्ग में “बम बम भोले” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा सुबह 7 बजे…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नगर के राधाकृष्ण मंदिर में आज तीसरे श्रावण सोमवार को पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम के पश्चात शहस्त्र जलधारा का आयोजन किया गया। सबसे पहले सुहागन स्त्रियां मंत्रोच्चार के बीच महानदी से जल भरकर भगवान भोलेनाथ दरबार मे कतार बद्ध होकर अभिषेक करने चल पड़ी। इसी के साथ हजारों नर नारिय जल की बाल्टी देते हुवे मंदिर तक जल पहुंचाने लगे। मंदिर के गर्भ गृह में शिव परिवार का पंडित देवेंद्र दुबे एवम संतोष मिश्रा ने विधि विधान से अभिषेक प्रारम्भ करवाया जिसमे यजमान भूपेंद्र मीनाक्षी मिश्रा रायपुर,आकाश शिवांगी अग्रवाल महासमुंद उपस्थित थे. दुध…
Contact US
सतीश शर्मा
Editor in Chief
Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663
Important Pages
- List Item #1
- List Item #2
- List Item #3
Follow for more
Disclaimer
समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।
© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.