Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: www.cglokdarshan.com
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। शिक्षा जगत और साहित्य प्रेमियों के लिए गर्व का क्षण तब आया, जब छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के अध्यक्ष चंदूलाल साहू से शिक्षा विभाग के व्याख्याता एवं एनसीसी अधिकारी सागर शर्मा ने सौजन्य भेंट की और अपनी पहली काव्य कृति ‘ओ मेरी पाठशाला’ भेंट स्वरूप प्रदान की। पुस्तक ग्रहण करते हुए श्री साहू ने इसे “शिक्षकों के साहित्यिक योगदान का प्रेरणादायी उदाहरण” बताते हुए कहा – > “शिक्षक सिर्फ ज्ञान के प्रसारक नहीं, बल्कि समाज की रचनात्मक आत्मा होते हैं। साहित्य और कला में उनकी सक्रियता नई पीढ़ी को प्रेरणा देती है।” गौरतलब है कि विद्यालय जीवन…
संवाददाता तुकाराम कंसारी नवापारा में संत निरंकारी मिशन का भव्य संत समागम सम्पन्न, हजारों भक्त हुए भाव-विभोर @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा-राजिम। संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में गत दिवस कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित भव्य संत समागम श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा। मिशन के राजपिता श्री रमित ने अपने दिव्य प्रवचन में कहा कि “प्रेमा भक्ति में प्रेम का जिक्र केवल शब्दों तक सीमित नहीं, बल्कि भक्तों के जीवन में व्यवहार और आचरण से प्रकट होना चाहिए।” उन्होंने निरंकारी माता सविंदर के जीवन को आदर्श बताते हुए कहा — “भक्ति का उसूल है — ‘तू कुबूल से,…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा-राजिम। श्रावण मास के पावन अवसर पर नगर के वार्ड क्रमांक 12 देवांगन पारा स्थित माँ परमेश्वरी मंदिर में 3 दिवसीय पार्थिव शिवलिंग निर्माण महायज्ञ का भव्य आयोजन वार्डवासियों एवं शिवभक्तों की अगुवाई में सम्पन्न हुआ। मुख्य यजमान हेमंत पूनम देवांगन एवं भागवत कविता देवांगन रहे, जबकि पूरे अनुष्ठान का संचालन आचार्य पंडित दिनेश तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया। भक्तिमय उत्साह और रिकॉर्ड शिवलिंग निर्माण पहले दो दिनों में मातृशक्ति एवं शिवभक्तों द्वारा 27,533 पार्थिव शिवलिंग का निर्माण। अंतिम दिन पर 50,724 पार्थिव शिवलिंग का निर्माण। कुल संख्या 78,257 पार्थिव शिवलिंग, जिन्हें विधिवत…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा-राजिम। क्षेत्रीय विधायक इंद्रकुमार साहू सोमवार को शासकीय श्री कुलेश्वर महादेव महाविद्यालय में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय परिसर में स्थापित भगवान श्री कुलेश्वर महादेव शिवलिंग पर श्रावण मास के अंतिम सप्ताह के अवसर पर आयोजित रुद्राभिषेक से हुई, जिसे पंडित संतोष शर्मा ने विधिवत संपन्न कराया। इसके बाद विधायक ने अपनी माता के नाम पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डिजिटल क्लासरूम का शुभारंभ रहा, जिसे विधायक ने महाविद्यालयीन विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।…
संवाददाता तुकाराम कंसारी पीएम श्री स्कूल में हुआ सार्थक संवाद, शिक्षा सुधार व बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, अभनपुर/रायपुर। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार और कलेक्टर रायपुर के मार्गदर्शन में विकासखंड स्तरीय मेगा पालक-शिक्षक सम्मेलन का भव्य आयोजन गुरुवार, 7 अगस्त 2025 को पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी-हिन्दी माध्यम स्कूल, अभनपुर में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक इन्द्र कुमार साहू ने सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस मेगा बैठक में विकासखंड के सभी शालाओं के पालक, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद् और विद्यार्थियों के अभिभावक बड़ी संख्या में शामिल हुए। सम्मेलन का मुख्य…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, धमतरी/कुरुद। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत धमतरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिरेझर पुलिस चौकी की टीम ने नेशनल हाइवे-30 पर नाकेबंदी कर 3 युवकों को हिरासत में लिया है, जो रायपुर से हेरोइन लाकर कुरूद क्षेत्र में सप्लाई करने की फिराक में थे। इनसे कुल 4.85 ग्राम हेरोइन और 91,500 रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपी: 1. अमन चंद्राकर (27 वर्ष) 2. दुष्यंत चंद्राकर (26 वर्ष) 3. मेहुल उर्फ अणांक चंद्राकर (26 वर्ष), तीनों निवासी कुरूद मुखबिर की सूचना से खुला तस्करी का राज एसडीओपी श्रीमती रागिनी…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। धर्म नगरी राजिम का प्रसिद्ध मंदिर बाबा गरीबनाथ महादेव में सावन के चौथे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े थे। सुबह से ही पंडितों के द्वारा मंत्रोचार किया जा रहा था। त्रिवेणी संगम से जल उठाने से पहले विद्वान पंडितों के द्वारा पूजा अर्चना किया गया, तत्पश्चात संगम नदी से लेकर महादेव के मंदिर तक हजारों की संख्या में श्रद्धालु खड़े होकर बाल्टी से जल एक दूसरे के हाथ में देते रहे और इस तरह से महादेव का अभिषेक होता रहा। इस दौरान राजिम विधायक रोहित साहू ने सपरिवार कतार में खड़ा होकर पानी…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा-राजिम। थाना गोबरा नवापारा पुलिस ने सोमवारी बाजार पुल क्षेत्र में दो व्यक्तियों को गांजा बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक सफेद बोरी में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से कुल 1.896 किलोग्राम गांजा जिसकी बाजार कीमत लगभग 25,000/-आंकी गई है एवं नौ सौ पचास रुपए नकद बरामद किया गया है। आरोपी प्रकाश सोनी पिता राजेन्द्र सोनी,…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, विशेष टिप्पणी : प्रधान संपादक सतीश शर्मा छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा गत दिनों भाजपा की सदस्यता अभियान में अपनी श्रेष्ठता दिखाने वाले सदस्यता प्रभारियों और विधायकों का सम्मान किया गया। जिसमे प्रदेश के विभिन्न विधायकों को इस अवदान के लिए सम्मानित किया गया, इस दौरान प्रदेश में सबसे अधिक सदस्यता रिकार्ड बनाने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान कुरुद विधायक अजय चंद्राकर का भी सम्मान किया गया। प्रतीक चिह्न शाल आदि से विधायकों का सम्मान किया जा रहा था इसी बीच विधायक अजय चंद्राकर को सम्मान के लिए बुलाया गया मंच पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह…
संवाददाता तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम। सावन महीने में शिव भक्ति अपने चरम पर रहती है. सावन को शिव का मास माना जाता है.भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए हर सनातनी भक्ति शिव मंदिर जाकर में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करता है. त्रिवेणी संगम के मध्य में विराजमान भगवान श्री भोलेनाथ जी का प्रसिद्ध मंदिर है श्री कुलेश्वरनाथ महादेव जी का मंदिर. आठवीं – नौवी शताब्दी में निर्मित यह प्राचीन मंदिर अंचल के लाखों लोगों की श्रद्धा, आस्था व विश्वास का केंद्र बना हुआ है. माता सीता के द्वारा निर्मित यहां के पंचमुखी महादेव (शिवलिंग ) का महत्व सावन…
Contact US
सतीश शर्मा
Editor in Chief
Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663
Important Pages
- List Item #1
- List Item #2
- List Item #3
Follow for more
Disclaimer
समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।
© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.