Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: www.cglokdarshan.com
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। देशभर में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति के उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राजिम नगर भी तीन रंगों की आभा में सराबोर रहा। नगर विधायक रोहित साहू ने दिनभर विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत विकास मोटर्स ट्रैक्टर शोरूम में ध्वजारोहण से हुई, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने बेरोजगार संघ द्वारा नगर के हृदयस्थल पं. सुंदरलाल शर्मा चौक में आयोजित वार्षिक ध्वजारोहण कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तत्पश्चात् नगर पंचायत कार्यालय…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन,नवापारा राजिम। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नवापारा में तिरंगा झंडा फहराकर राष्ट्रप्रेम और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया गया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजेंद्र साहू ने एक सराहनीय पहल करते हुए अस्पताल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्टाफ सदस्यों का मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मान किया। सम्मानित होने वालों में फार्मासिस्ट दुष्यंत साहू, एमएलटी राम अवतार यदु, स्टाफ नर्स श्रीमती टिकेश्वरी बघेल, श्रीमती डिंपल विनायक, श्रीमती देवकी साहू, डाटा ऑपरेटर महेंद्र साहू, रेडियोग्राफर रेवा राम ध्रुव, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महेंद्र दीवान, आया दीदी विमला देवांगन एवं वार्ड…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। सरस्वती शिशु मंदिर नवापारा में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, ओम एवं मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। दीप प्रज्वलन का शुभारंभ श्रीराम जानकी शिक्षण समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, सचिव प्रफुल्ल दुबे, सह सचिव कोमल साहू, व्यास नारायण चतुर्वेदी, विशेष अतिथि डा. के.आर. सिन्हा, संजय बंगानी, प्राचार्य गौरीशंकर निर्मलकर सहित विद्यालय परिवार के वरिष्ठ शिक्षकगणों ने किया। मुख्य अतिथि विनोद कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। तिरंगे के सम्मान में…
स्थानीय स्तर पर गंभीर लापरवाही उजागर, राष्ट्रध्वज संहिता के उल्लंघन पर उठे सवाल @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम नारी स्थित अटल चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। हालांकि इस कार्यक्रम से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें राष्ट्रध्वज डंडी के बीच हिस्से पर उल्टा लटकता हुआ दिखाई दे रहा है। जिससे भारतीय ध्वज का अपमान स्पष्ट दिखाई दे रहा है। संविधान में निर्धारित भारतीय ध्वज संहिता के अनुसार, राष्ट्रध्वज को सदैव सीधा और डंडी (पोल) के शीर्ष पर फहराया जाना चाहिए। जबकि राष्ट्रध्वज उल्टा लटकाना…
स्थानीय स्तर पर लापरवाही उजागर, राष्ट्रध्वज संहिता के उल्लंघन पर उठे सवाल @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम नारी स्थित अटल चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। हालांकि इस कार्यक्रम से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें राष्ट्रध्वज डंडी के बीच हिस्से पर उल्टा लटकता हुआ दिखाई दे रहा है। संविधान में निर्धारित भारतीय ध्वज संहिता के अनुसार, राष्ट्रध्वज को सदैव सीधा और डंडी (पोल) के शीर्ष पर फहराया जाना चाहिए। जबकि राष्ट्रध्वज उल्टा लटकाना और डंडी के बीच या नीचे हिस्से में लगाया जाना राष्ट्रध्वज…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का विस्तार 18 अगस्त को संभव @विशेष रिपोर्ट सतीश शर्मा, प्रधान संपादक रायपुर। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार 18 अगस्त को तीन नए चेहरों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। मुख्यमंत्री साय ने शनिवार को राजभवन जाकर राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की और संभावित मंत्रियों की सूची सौंपी। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, सरगुजा से विधायक राजेश अग्रवाल, दुर्ग शहर से विधायक गजेंद्र यादव और आरंग से विधायक गुरु खुशवंत साहेब को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। खास बात…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर पंचायत कुरूद में राष्ट्रीय पर्व बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम नगर पंचायत कार्यालय भवन परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगर के सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अध्यक्ष महोदया ने नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इसी क्रम में नगर के विभिन्न वार्डों एवं चौक-चौराहों पर पार्षदों तथा सामाजिक संगठनों द्वारा भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। चयनित स्थलों पर गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। सरस्वती शिशु मंदिर ग्राम नारी में स्वतंत्रता दिवस पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक नारद राम सोनी ने ध्वजारोहण किया। विशिष्ट अतिथि ज्ञानेश्वर साहू, सुखचैन निषाद, सतीश शर्मा, इंदुलाल साहू रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरस्वती शिशु मंदिर प्रबंधन समिति संयोजक शांतनु निषाद ने किया। स्वतंत्रता दिवस अवसर पर विद्यालय के भैया बहिनों देशभक्ति आधारित महमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। तत्पश्चात पुरस्कार वितरण एवं मिष्ठान्न वितरण संपन्न हुआ। इस अवसर प्रधानाचार्या टिकेश्वरी साहू, आचार्य उमेश कुमार निषाद, आचार्या दीदीगण सुश्री कविता पाल, तृप्ति साहू, कु. मीनाक्षी…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। ग्राम कठौली में अनुराग साहित्य एवं कला संस्था ने स्वतंत्रता दिवस पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। संस्था के तत्वावधान में निषाद पारा ग्राम कठौली में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम के पूर्व सरपंच श्रीमती कविता साहू ने ध्वजारोहण किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व जनपद सदस्य तामेश्वरी साहू, उपसरपंच फगनी निषाद, ममता साहू, पंच संतोषी निषाद, कुंती निषाद रहे। अनुराग साहित्य एवं कला संस्था कठौली में ध्वजारोहण कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत बैच लगाकर किया गया तत्पश्चात ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर शिक्षकगण नरेन्द्र वर्मा, किशोर साहू, देवेंद्र साहू, लक्ष्मीनाथ जोशी, दीपक मरकाम, दिनेश्वरी साहू, चित्रलेखा…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। ग्राम नारी में मधुर मिलन साहित्य एवं सांस्कृतिक समिति ने स्वतंत्रता दिवस पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। साहित्य समिति के तत्वावधान में ब्राह्मण पारा ग्राम नारी में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम के उपसरपंच नंदलाल सोनकर ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच उत्तम शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि सालिकराम साहू, पंच थानेश्वर साहू, भुनेश्वर निषाद, मीराबाई साहू, रामलाल सोनी, धनीराम साहू, दिव्या कुंभकार, अर्जुन कुमार साहू, जितेंद्र शर्मा, नूतन शर्मा, मिथलेश कुमार सोनकर, डेमन पाल, खिलावन साहू, मनोज शर्मा, खेदन साहू, खिलेश साहू सहित मोहल्लेवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन समिति के अध्यक्ष साहित्यकार सतीश…
Contact US
सतीश शर्मा
Editor in Chief
Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663
Important Pages
- List Item #1
- List Item #2
- List Item #3
Follow for more
Disclaimer
समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।
© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.