Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: www.cglokdarshan.com
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन नवापारा–राजिम। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज अपने जन्मदिन के अवसर पर 5 सितम्बर को चम्पेश्वर महादेव मंदिर, चम्पारण में विशेष अभिषेक करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री बजाज 4 सितम्बर की शाम चम्पारण पहुंचकर रात्रि विश्राम वहीं करेंगे। अगले दिन 5 सितम्बर की सुबह 5 बजे वे दुर्लभ सत्संग के शुभारंभ अवसर पर मंदिर परिसर में उपस्थित रहेंगे। इसके बाद सुबह 8 बजे चम्पेश्वर महादेव का अभिषेक करेंगे। अभिषेक उपरांत श्री बजाज सुबह 11 बजे तक कार्यकर्ताओं से भेंट व संपर्क करेंगे। इसके पश्चात् वे नवागांव, सुन्दरकेरा, माना…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा–राजिम। इमदाद फाउंडेशन, नवापारा राजिम द्वारा 1500वें जश्ने ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह ऐतिहासिक आयोजन 4 सितंबर 2025, गुरुवार, शाम 6:00 बजे खत्री कॉलोनी, नवापारा राजिम में संपन्न होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री इंद्र कुमार साहू (विधायक, अभनपुर) होंगे। विशिष्ट अतिथियों में नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा के अध्यक्ष, पार्षदगण, ग्राम पंचायतों के सरपंच-पंचगण, नगर के प्रतिष्ठित डॉक्टर, पत्रकार एवं समाज के प्रमुख लोग शामिल रहेंगे। इमदाद फाउंडेशन ने इस आयोजन को ऐतिहासिक और गरिमामय बनाने के लिए विशेष तैयारियां की…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। अग्रणी सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था वक्ता मंच की ओर से राजधानी रायपुर के वृन्दावन सभागृह में भव्य देशभक्ति पूर्ण काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गणेशोत्सव की ऐतिहासिक परंपरा से प्रेरित इस कार्यक्रम में रायपुर, दुर्ग, सिमगा, राजिम और बेमेतरा से आए 60 से अधिक कवियों ने हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा में ओजस्वी काव्य पाठ कर सभागृह को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार पं. पी.के. त्रिपाठी रहे, अध्यक्षता वरिष्ठ कवयित्री शुभा शुक्ला ‘निशा’ ने की तथा वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार धर द्विवेदी और समाजसेविका ज्योति शुक्ला विशिष्ट…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा-राजिम। रायपुर खनिज विभाग की टीम ने हिम्मत दिखाते हुए गोबरा नवापारा क्षेत्र के ग्राम पारागांव में पिछले 15 दिनों से चल रहे हाइटेक अवैध रेत उत्खनन पर शिकंजा कस दिया। कार्रवाई में विभाग ने एक चैन माउंटेन मशीन और पनडुब्बीनुमा नाव को जब्त कर थाना गोबरा नवापारा के सुपुर्द किया। बरसात में माफिया का नया हथकंडा जानकारी के मुताबिक, महानदी के पारागांव रेत घाट में पंचायत प्रतिनिधियों की मिलीभगत से माफिया लंबे समय से सक्रिय थे। बरसात में नदी उफान पर होने के कारण रैंप बनाना नामुमकिन था, तो रेत माफिया ने नया हथकंडा…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। नगर के वार्ड क्रमांक 03 सरदार वल्लभभाई पटेल पारा में ॐ गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान में प्रतिदिन सुबह और शाम 7 बजे भव्य गणेश आरती और छत्तीसगढ़ी पारंपरिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में महिलाओं और बच्चों द्वारा सामूहिक आरती के बाद रोमांचक कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में मोहल्ले के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पांचवीं राउंड की कठिन प्रतिस्पर्धा में गौकरण पटेल पिता मनोज पटेल ने प्रथम स्थान हासिल कर मोहल्ले का गौरव बढ़ाया। समिति द्वारा गुलाल व पुष्पमाला पहनाकर विजेता का सम्मान किया गया। पार्षद…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा-राजिम। शिक्षक कॉलोनी में इस वर्ष गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े ही उत्साह, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरे कॉलोनी में सुबह से ही धार्मिक माहौल व्याप्त रहा। संध्या समय आयोजित भव्य महाआरती में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर पिला वस्त्रधारी आकर्षक स्वरूप ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया, मानो साक्षात गणेश भगवान का दर्शन हो रहा हो। ढोल-नगाड़ों और तालियों की गूंज ने वातावरण को और भी उल्लासमय बना दिया। नवतरंग गणेश उत्सव समिति, शिक्षक कॉलोनी द्वारा मंच सज्जा और पूरे कार्यक्रम का सुव्यवस्थित संचालन किया गया। महाआरती में…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। नगर के प्रतिष्ठित गुड़ी चौक स्थित स्मृति गणेश उत्सव समिति, ब्राह्मणपारा द्वारा विगत 41 वर्षों से मंगलमूर्ति गणेश जी की प्रतिमा विराजमान की जा रही है। इस बार भी लगभग 10 फीट ऊँची भव्य प्रतिमा नवागांव के मूर्तिकार द्वारा तैयार की गई है। प्रतिमा में भगवान गणेश के चार हाथों का दिव्य स्वरूप दर्शाया गया है—एक हाथ वरमुद्रा में, दूसरे में मोदक, जबकि शेष दो हाथों में शस्त्र धारण किए गए हैं। समिति सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन नगर की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर बन चुका है। समिति के राधेश्याम गुप्ता, अशोक शर्मा,…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। थाना राजिम क्षेत्र के ग्राम बकली में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए नाबालिक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए दो सोने के चैन और नगदी रकम 64 हजार रुपये बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार, बकली निवासी कोमल राम सोनकर 27 अगस्त की रात अपने परिवार को लाने ससुराल गया था। अगले दिन सुबह लौटने पर उसने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और पीछे का दरवाजा खुला पड़ा है। घर व दुकान की जांच करने पर…
परंपरागत सवनाही पर्व में सत्यनारायण कथा, चिला रोटी अर्पण और सामूहिक आस्था का संगम @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक पर्व संस्कृति के अंतर्गत गुदगुदा ग्राम में फसल रक्षा एवं समृद्धि की मंगलकामना के साथ गर्भ पूजा एवं सत्यनारायण कथा का भव्य आयोजन हुआ। परंपरागत सवनाही पूजा की यह अनोखी लोक परंपरा सावन माह के पहले रविवार से शुरू होकर लगातार पांच रविवार तक चलती है। इस दौरान प्रत्येक रविवार को गांव में कृषि कार्य पूरी तरह बंद रहता है और अंतिम रविवार को विशेष रूप से खार पूजा, गर्भ पूजा एवं सत्यनारायण कथा का आयोजन होता है। ग्रामीण…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। नगर पालिका परिषद कुरूद द्वारा पानी फिल्टर प्लांट परिसर में आज 300 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर की मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्षदगण, सामाजिक संगठनों, गणमान्य नागरिकों और नगरपालिका कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने कहा – “हरे-भरे पेड़ केवल नगर की सुंदरता ही नहीं बढ़ाते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवनदायी विरासत भी हैं। कुरूद के हर वार्ड और प्रमुख मार्ग वृक्षों से आच्छादित हों, यही हमारी अपेक्षा है।” उन्होंने अल्प सूचना में भी भारी संख्या में उपस्थित…
Contact US
सतीश शर्मा
Editor in Chief
Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663
Important Pages
- List Item #1
- List Item #2
- List Item #3
Follow for more
Disclaimer
समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।
© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.