Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: www.cglokdarshan.com
सौहार्द, श्रद्धा और भक्ति के साथ बप्पा को दी गई विदाई @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरूद। नगर के हृदय स्थल पुराना बाजार चौक कुरूद में बोल बम सेवा समिति द्वारा गणेश विसर्जन झाँकी उत्सव 2025 का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य स्वागत मंच नगरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। करीब दो दर्जन नयनाभिराम झांकियों ने पूरे आयोजन में विशेष छाप छोड़ी और दर्शकों को भक्तिभाव से ओतप्रोत कर दिया। इस अवसर पर नगर के समस्त गणेश समितियों के आयोजकों, श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर तथा बोल बम सेवा समिति प्रमुख भानु…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा–राजिम। स्थानीय इमदाद फाउंडेशन नवापारा-राजिम द्वारा 1500वें जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर रज़ा कॉलोनी में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समापन अवसर पर क्षेत्रीय विधायक इंद्रकुमार साहू, नवापारा पालिका अध्यक्ष श्रीमती ओमकुमारी संजय साहू, पारागाँव सरपंच भोले सोनकर, जिला मंत्री परदेशी राम साहू, पालिका सभापति पूजा कंसारी, पार्षदगण लोमेश्वरी साहू, जीना निषाद, नम्मू ध्रुव, तथा अन्य जनप्रतिनिधि और समर्थक कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक इंद्रकुमार साहू ने इमदाद फाउंडेशन द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने उपस्थित…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन नवापारा–राजिम। अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर नगर व आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के संग गणपति विसर्जन धूमधाम से संपन्न हुआ। शुक्रवार को नगर के गणेश पंडालों, चौराहों तथा घरों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का हवन-पूजन कर विसर्जन की शुरुआत की गई। शनिवार को नगर के विभिन्न समितियों व परिवारों द्वारा विधिपूर्वक पूजा-अर्चना के बाद बैंड-बाजा और आकर्षक शोभायात्राओं के साथ प्रतिमाओं को विसर्जन हेतु महानदी त्रिवेणी संगम तक ले जाया गया। ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ!’ के जयघोष, ढोल-नगाड़ों की गूंज, रंग-बिरंगे गुलाल और आतिशबाजी के बीच…
संवाददाता तुकाराम कंसारी सरपंच और सहयोगी पर कार्रवाई की माँग तेज – पुलिस में शिकायत दर्ज @छत्तीसगढ लोकदर्शन नवापारा–राजिम। समीपस्थ ग्राम पंचायत तर्री में आज एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया, जिसने ग्रामीणों में गहरा आक्रोश भर दिया है। शीतला मंदिर के पास सड़क किनारे खड़े सैकड़ों वर्ष पुराने जीवित वट वृक्ष (बरगद) को ग्राम पंचायत तर्री की सरपंच एवं सतीष वर्मा द्वारा कटवाने का मामला प्रकाश में आया है। ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 04 एलपी 7120 में लादकर वृक्ष को ले जाया जा रहा था। ग्रामीणों और पंचों ने जब इस अवैध कटाई का विरोध किया तो स्थिति…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। अग्रणी सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था वक्ता मंच ने आज राजधानी रायपुर के वृन्दावन सभागृह में प्रदेश के 11 जिलों से चयनित 125 प्रतिभाशाली महिलाओं को छत्तीसगढ़ महिला गौरव सम्मान से सम्मानित कर समाज में महिला शक्ति की गौरवगाथा को उजागर किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रख्यात चिकित्सक डॉ. सुमेधा श्रीवास्तव रहीं, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी अशोक अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ पत्रकार पी.के. तिवारी, राजकुमार धर द्विवेदी, गोंड आर्ट कलाकार अंकुर शुक्ला, बुजुर्ग सेवा समिति की अध्यक्ष रुक्मणि रामटेके, शिक्षाविद अरुणा चौबे, समाजसेविका ज्योति शुक्ला, तथा जीएसटी आयुक्त एम. राजीव शामिल रहे।…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, अभनपुर। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत नवीन पाठ्यक्रम आधारित गणित एवं हिंदी विषय का पांच दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम अभनपुर में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। दिनांक 29 अगस्त से 3 सितम्बर 2025 तक आयोजित इस प्रशिक्षण में दोनों विषयों के समस्त प्रशिक्षार्थियों ने भाग लेकर नवीन पाठ्यक्रम की मूलभूत आवश्यकताओं एवं उद्देश्यों की गहन जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षण में पारंपरिक तरीकों की जगह गतिविधि आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ सम्माननीय बीआरसीसी श्री आर.के. साहू के प्रेरक उद्बोधन से हुआ। प्रत्येक दिन प्रशिक्षकों ने विषयवस्तु पर विस्तार…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। गरियाबंद पुलिस एवं एसबीआई शाखा राजिम के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय राजीव लोचन कॉलेज में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कॉलेज के छात्र-छात्राओं को तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के तरीकों की जानकारी देना था। थाना राजिम की पुलिस टीम ने छात्रों को समझाया कि किसी भी अनजान लिंक या एपीके फाइल को डाउनलोड न करें और अपने बैंक खाते को किराए पर देने जैसी गंभीर गलती कभी न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि “डिजिटल अरेस्ट” जैसी कोई प्रक्रिया अस्तित्व में नहीं है, यदि जांच…
बासीन की अनुराधा ध्रुव ने संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में मारी बाजी, राज्य स्तरीय में चयन
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बासीन की प्रतिभावान छात्रा कु. अनुराधा ध्रुव ने संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और ग्राम का नाम रोशन किया है। दिनांक 1 सितम्बर 2025 को रायपुर के कोटा स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में अनुराधा ने व्यक्तिगत खेल श्रेणी के गोला फेंक, भाला फेंक एवं डिस्कस थ्रो (तवा फेंक) में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के साथ ही अनुराधा का चयन आगामी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता, जो 21 से 25 सितम्बर को जगदलपुर (बस्तर) में आयोजित होगी, के लिए हुआ है। वह तीनों खेलों…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। पर्युषण महापर्व का छठवां दिन उत्तम संयम धर्म के रूप में नगर के दिगंबर जैन समाज द्वारा बड़े ही श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। सदर रोड स्थित जैन भवन सहित नगर के समस्त जिनालयों में सुगंध दशमी (धूप दशमी) पर्व की भव्य आराधना की गई। प्रातःकाल भगवान श्री शीतलनाथ की पूजा-अर्चना व अभिषेक हुआ। इस अवसर पर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया, मंडल विधान व मनोहारी झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जैन धर्मावलंबियों ने भगवान के चरणों में धूप अर्पित कर वायुमंडल को सुगंधित व पवित्र बनाया। धार्मिक…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा–राजिम। नवापारा नगर सहित पूरे अंचल में गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। चौक-चौराहों व विभिन्न मोहल्लों में गणेश प्रतिमाएं विराजित की गई हैं। श्रद्धालुओं का तांता दर्शन व पूजा-अर्चना हेतु लगातार लग रहा है। गंज रोड स्थित पंजवानी चौक में “पंजवानी चौक के राजा”, सोनकर पारा में 1100 नारियल से निर्मित गणेश प्रतिमा, सोमवारी बाजार, राम जानकी पारा, खोलीपारा, किसान पारा, सदर रोड, इंदिरा मार्केट, दीनदयाल उपाध्याय नगर, कसेर पारा, स्टेशन पारा, मैडम चौक, सत बहिनिया मंदिर और शीतला पारा सहित अनेक स्थानों में भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। सजावट और विद्युत…
Contact US
सतीश शर्मा
Editor in Chief
Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663
Important Pages
- List Item #1
- List Item #2
- List Item #3
Follow for more
Disclaimer
समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।
© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.