Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: www.cglokdarshan.com
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, गोबरा-नवापारा। श्री कुलेश्वर महादेव शासकीय महाविद्यालय, गोबरा-नवापारा में स्थापना रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली धरोहर पर आधारित पोस्टर, स्लोगन, रंगोली, भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन अत्यंत उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी सृजनात्मकता, ज्ञान और सांस्कृतिक चेतना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोककला, त्योहार, परंपरा और जीवन शैली को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। स्लोगन प्रतियोगिता में “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” की भावना को नारेबाजी के माध्यम से उकेरा गया। रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 स्थित पीएम श्री स्कूल सोमवारी बाजार में वार्ड पार्षद नम्मू नारायण ध्रुव ने अपना जन्मदिन बच्चों और शाला परिवार के बीच सादगीपूर्वक मनाया। इस अवसर पर पार्षद ध्रुव ने बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें शुभकामनाएँ दीं तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में वार्ड नंबर 13 की पार्षद पूजा कंसारी, वार्ड नंबर 14 की पार्षद जीना सुजीत निषाद, वार्ड नंबर 16 के पार्षद प्रतिनिधि धीरज साहू, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष किरण सोनी, कार्तिक साहू, भाजपा युवा मोर्चा सदस्य एयाज रजा…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नई दिल्ली। भारत के उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने शानदार जीत दर्ज कर देश के 17वें उपराष्ट्रपति का पद हासिल कर लिया है। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल राधाकृष्णन ने विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को भारी मतों से पराजित किया। चुनाव परिणाम: भारी मतों से जीत चुनाव परिणाम में राधाकृष्णन को कुल 452 वोट प्राप्त हुए, जबकि रेड्डी को 300 वोट ही मिल सके। साथ ही 15 वोट अवैध पाए गए। संसद के दोनों सदनों के 781 सांसदों वाले निर्वाचक मंडल में जीत के लिए 391 वोट आवश्यक थे, जिसे…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, धमतरी। छत्तीसगढ़ में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। धमतरी जिले के ग्राम आछोटा से जुड़े विवाद ने पार्टी की नींव हिला दी है। सोमवार को 400 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से अपना इस्तीफा पार्टी कार्यालय में सौंप दिया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेतृत्व के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जोरदार नारेबाजी की और “भाजपा मुर्दाबाद” के नारे भी लगाए। मामला ग्राम आछोटा से जुड़ा है, जहाँ भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता पिछले काफी समय से गांव के पूर्व उप सरपंच और सरपंच पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहे थे। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भ्रष्टाचार से…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। शहर के बाजार में इन दिनों पोषक तत्वों से भरपूर मौसमी सीताफल की आमद शुरू हो गई है। मंगलवार को इस वर्ष पहली बार बाजार में सीताफल दिखाई दिए, जिन्हें लोग बड़ी उत्सुकता के साथ खरीदते देखे गए। बाजार में विक्रेता सीताफल को ₹200 प्रति किलो की दर से बेच रही हैं और खरीददार भी अच्छी संख्या में पहुँचे। जानकारी के अनुसार, सीताफल का फूल आने के लगभग चार महीने बाद सितंबर-अक्टूबर में फल पकने लगता है। इस वर्ष सितंबर के दूसरे सप्ताह में ही सीताफल की आवक शुरू हो गई है और…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। देशभर में प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस के अवसर पर ग्राम पितईबंद में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर शिक्षकों का सम्मान किया गया। सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत, शाला प्रबंधन समिति, छात्र-छात्राएँ और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए और शिक्षकों के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती और सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं पूजन-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद बच्चों ने वंदना, स्वागत गीत और गुरूवंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भव्य रूप दिया। कनिका और वंदना द्वारा…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। स्थानीय दावड़ा इंटरनेशनल स्कूल, पटेवा द्वारा सोमवार को ग्राम दुलना में विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर जन जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी तथा ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और आयोजन की सराहना की। जन जागरूकता रैली का शुभारंभ ग्राम सरपंच नंदकुमार साहू द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली में स्कूली बच्चों ने पूरे गाँव का भ्रमण करते हुए साक्षरता से जुड़े नारे लगाकर लोगों से साक्षर बनने की अपील की। इसके बाद एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें अतिथि…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, गोबरा-नवापारा। स्थापना रजत जयंती वर्ष के अवसर पर श्री कुलेश्वर महादेव शासकीय महाविद्यालय, गोबरा-नवापारा में भूतपूर्व छात्र-छात्रा सम्मेलन (Alumni Meet) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न सत्रों से अध्ययनरत रह चुके छात्र-छात्राएँ अपने पुराने परिसर में एकत्र होकर अतीत की सुनहरी यादों को साझा करने के साथ-साथ वर्तमान विद्यार्थियों को प्रेरणा प्रदान करने हेतु उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्राचार्य ने सभी भूतपूर्व छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि – “पूर्व छात्र-छात्राएँ किसी भी संस्थान की धरोहर होती…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। माह के पहले गुरुवार को वार्ड क्र. 14 में सुपोषण चौपाल का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने हेतु जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम के तहत अन्नप्रासन एवं गोद भराई का आयोजन कर माताओं और बच्चों को स्वास्थ्य, पोषण और देखभाल के प्रति प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद की महिला एवं बाल विकास विभाग की सभापति श्रीमती पूजा कंसारी, वार्ड पार्षद जीना निषाद, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दुर्गा यादव, संतोषी शर्मा, तथा सहायिका गोदावरी साहू और रीना साहू की उपस्थिति रही। सभी ने माताओं को संतुलित आहार, स्वास्थ्य देखभाल…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। प्रदेश की प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था वक्ता मंच, रायपुर द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में 125 नारी शक्तियों को छत्तीसगढ़ महिला गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नवापारा से समाज सेवा, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली श्रीमती रेणुका तिवारी को नारी शक्ति सम्मान से अलंकृत किया गया। श्रीमती रेणुका तिवारी वर्तमान में दावरा इंटरनेशनल स्कूल, पटेवा में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं। इसके साथ ही वह ग्रीन आर्मी रायपुर से जुड़कर नवापारा में ग्रीन आर्मी टीम का संचालन अध्यक्ष के रूप में…
Contact US
सतीश शर्मा
Editor in Chief
Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663
Important Pages
- List Item #1
- List Item #2
- List Item #3
Follow for more
Disclaimer
समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।
© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.