Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: www.cglokdarshan.com
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। तहसील ब्राह्मण समाज कुरूद द्वारा सितम्बर माह की मासिक बैठक दिनांक 14 सितंबर 2025 को दोपहर 3 बजे काली मंदिर, कुरूद में आयोजित की जाएगी। बैठक में समाज से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही धमतरी जिले के समस्त तहसील—धमतरी, भखारा, मगरलोड तथा नगरी के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष को विशेष चर्चा हेतु आमंत्रित किया गया है। समाज के सचिव लक्ष्मीकांत द्विवेदी एवं अध्यक्ष कमलेश प्रसाद तिवारी ने सभी ब्राह्मण समाज के सदस्यों से अपील की है कि वे समाजहित में अपना बहुमूल्य समय देकर बैठक में भाग लें। उन्होंने कहा कि समाज…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। नगर दशहरा उत्सव समिति, कुरुद द्वारा परंपरागत रूप से आयोजित कुरुद दशहरा महोत्सव 2025 इस वर्ष भी बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। लगातार 26 वर्षों से आयोजित इस महोत्सव का शुभारंभ 22 सितंबर 2025 को खेल मैदान, कुरुद में होगा और 2 अक्टूबर 2025 तक विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं लोक परंपराओं से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समिति ने नगरवासियों, श्रद्धालुओं और कलाप्रेमियों को सपरिवार उपस्थित होकर उत्सव में भाग लेने का आमंत्रण दिया है। मुख्य आयोजन: 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम।…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। महिला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी के राजिम प्रवास के दौरान भाजपा नेत्री एवं विधायक प्रतिनिधि योगिता सिन्हा ने उनका भव्य स्वागत करते हुए सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान योगिता सिन्हा ने महिला भाजपा अध्यक्ष से मिलकर महिला उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की और उनके मार्गदर्शन व परामर्श प्राप्त किए। गरियाबंद जिले से लौटते समय श्रीमती विभा अवस्थी राजिम स्थित गायत्री मंदिर परिसर में रुकीं, जहाँ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से उनकी चर्चा हुई। इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं छत्तीसगढ़ राज्य भंडार निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, वरिष्ठ भाजपा…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था अग्रवाल नवजागरण महिला मंडल द्वारा महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने के उद्देश्य से एक भव्य शॉपिंग एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। इस आयोजन से प्राप्त आय का उपयोग विभिन्न शालाओं की जरूरतमंद छात्राओं की पढ़ाई-लिखाई तथा अन्य सेवा कार्यों में किया जाएगा। संस्था ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरोड़ा में 10 निर्धन छात्राओं तथा शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय नवापारा (राजिम) में 30 जरूरतमंद छात्राओं की स्कूल फीस एवं बालक प्रबंधन विकास शुल्क जमा…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। अभनपुर विकासखण्ड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन बजरंगदास हायर सेकेंडरी विद्यालय, अभनपुर के प्रांगण में श्री इंद्र कुमार साहू विधायक के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अभनपुर विकासखंड के लगभग 300 शिक्षकों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रीफल, साल, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षकों द्वारा समाज सेवा, विज्ञान शिक्षा, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, नवाचार आधारित शिक्षण तथा विद्यालय प्रबंधन के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना की गई। सेवा निवृत्त शिक्षकगण के साथ-साथ वर्तमान में कार्यरत शिक्षकों को भी उनके उत्कृष्ट योगदान…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। छत्तीसगढ़ के विकास पथ पर एक और मील का पत्थर जुड़ने जा रहा है। लंबे इंतजार के बाद अब नवापारा–राजिम से रायपुर बड़े रेलवे लाइन का संचालन 18 सितंबर से शुरू हो जाएगा। यह अवसर केवल एक ट्रेन का उद्घाटन नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों की वर्षों की अपेक्षा और सुविधा का सपना साकार होने जैसा है। मुख्यमंत्री करेंगे हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ 18 सितंबर को सुबह 11 बजे राजिम रेलवे स्टेशन से मेमू ट्रेन का शुभारंभ किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वयं हरी झंडी दिखाकर ट्रेन…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। कुरूद नगर में आयोजित होने वाले कुरूद दशहरा महोत्सव 2025 की तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। महोत्सव को 26वें वर्ष में प्रवेश दिलाने के लिए आज मंगल भवन कुरूद में आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक का आयोजन महोत्सव समिति के अध्यक्ष अनिल चन्द्राकर के मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें महासचिव भानु चन्द्राकर, कोषाध्यक्ष बसंत सिन्हा, पार्षद महेन्द्र गायकवाड़, राजकुमारी ध्रुव, कविता चन्द्राकर, मनीष साहु, रवि मानिकपुरी सहित पूर्व पार्षद गोरख देवांगन, सुनील चन्द्राकर, मुलचंद सिन्हा, रामेश्वर ध्रुव, नेमी बैस, भारत भूषण पंचायन, पिंटू अग्रवाल, ओमप्रकाश साहु, दौलत ध्रुव और अनेक अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक…
संवाददाता तुकाराम कंसारी मंच संचालन के लिए मिला विशेष सम्मान @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। राजधानी रायपुर के वृन्दावन सभागृह में सामाजिक व साहित्यिक संस्था वक्ता मंच द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ महिला गौरव अवार्ड समारोह में प्रदेश के 11 जिलों से चयनित 125 प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रख्यात चिकित्सक डॉ. सुमेधा श्रीवास्तव रहीं, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी अशोक अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ पत्रकार पी.के. तिवारी, राजकुमार धर द्विवेदी, गोंड आर्ट कलाकार अंकुर शुक्ला, बुजुर्ग सेवा समिति की अध्यक्ष रुक्मणि रामटेके, शिक्षाविद अरुणा चौबे, समाज सेविका ज्योति शुक्ला और जी.एस.टी. आयुक्त एम. राजीव शामिल…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नगर पालिका गोबरा नवापारा द्वारा जनभावना एवं धार्मिक आस्थाओं का सम्मान करते हुए मांस विक्रेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मांस विक्रेताओं से प्रस्ताव रखा गया कि अब से खुले में मांस काटने एवं विक्रय करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। खुले में मांस काटने से जनभावना और धार्मिक भावना आहत होती है, इसलिए नगर हित में इसे प्रतिबंधित करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। साथ ही नवरात्र पर्व के दौरान नगर पालिका सीमा क्षेत्र में स्थित सभी मांस दुकानों को नौ दिनों तक बंद रखने पर…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। सोमवार को अभनपुर विधायक इन्द्रकुमार साहू ग्राम तोरला हायर सेकेंडरी स्कूल एवं आई.टी.आई में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक श्री साहू ने इस अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम अभियान’ के तहत छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण कर प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान हाई स्कूल के पात्र हितग्राही छात्रों को साइकिल वितरित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। विधायक ने छात्र-छात्राओं से शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी सक्रिय भागीदारी की अपील की। इस कार्यक्रम…
Contact US
सतीश शर्मा
Editor in Chief
Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663
Important Pages
- List Item #1
- List Item #2
- List Item #3
Follow for more
Disclaimer
समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।
© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.