Author: www.cglokdarshan.com

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। राजिम क्षेत्र के समीपस्थ ग्राम चौबेबाँधा से सिधौरी को जोड़ने वाली तकरीबन ढाई से तीन किलोमीटर लंबी एकल सड़क मार्ग गड्ढों और संकीर्णता के कारण राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। यह मार्ग वर्षों से चौड़ीकरण की प्रतीक्षा कर रहा है, लेकिन पिछले 25 वर्षों में कई सरकारें बदलने के बावजूद इसका समाधान नहीं हुआ। राज्य गठन के बाद वर्ष 2000 में अजीत जोगी सरकार के समय डामरीकरण हुआ था, फिर डॉ. रमन सिंह सरकार में मरम्मत कार्य कराया गया। उसके बाद से सड़क की चौड़ाई और खराब होती गई। आज…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, गोबरा-नवापारा। श्री कुलेश्वर महादेव शासकीय महाविद्यालय, गोबरा-नवापारा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा के प्रथम चरण का आयोजन आज से आरंभ हो गया है। यह परीक्षा 15 सितम्बर से 20 सितम्बर 2025 तक नियमित विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के स्नातक तथा स्नातकोत्तर प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की कक्षाएँ शामिल हैं। आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा प्रभारी श्री टिकेश्वर सिंह मरकाम ने बताया कि परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का आकलन करना और उन्हें आत्ममूल्यांकन का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से समय…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में बिजली बिल को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। आम नागरिक से लेकर गरीब मजदूर तक हर कोई बिजली विभाग की नई व्यवस्था से परेशान है। पहले जहाँ घरों में 300 से 400 रुपये का बिल आता था, अब वही बिल 800 से 1500 रुपये तक पहुँच गया है। बिल में अचानक वृद्धि से आमजन की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है और लोगों में गहरा असंतोष व्याप्त है। ग्रामीणों और मजदूरों का कहना है कि बिजली बिल हाप योजना बंद होने के बाद यह संकट बढ़…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगामी 21 सितंबर को प्रस्तावित न्यूड पार्टी के आयोजन के प्रयासों को पुलिस ने विफल कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए आपत्तिजनक पोस्टर्स के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आयोजकों और सहयोगियों सहित कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पार्टी का आयोजन स्थल और आमंत्रण: सोशल मीडिया पर वायरल पोस्टर्स में ‘APARICHIT CLUB PRESENTS’ के तहत “Raipur’s Biggest Strangers House/Pool Party” का आयोजन एसएस फार्म हाउस में किया जाना था। पोस्टर्स में न्यूड कपल्स को आमंत्रित किया गया था, जिससे समाज में भारी आक्रोश फैल गया।गिरफ्तार…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। फिंगेश्वर जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरी में शासकीय आम रास्ते पर अतिक्रमण कर टीनशेड निर्माण किए जाने से रास्ता बंद हो गया है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। यह मामला करीब एक साल पहले का है, जब ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव द्वारा आम रास्ते पर टीनशेड निर्माण कार्य शुरू किया गया। ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराया, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। पूर्व में तहसीलदार और पटवारी द्वारा स्थल निरीक्षण कर पाया गया था कि मार्ग अवरुद्ध कर दिया गया है। उन्हें निर्माण कार्य रोकने का आदेश…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा-राजिम। नगर के वार्ड क्रमांक 7 में स्थित स्व. प्रकाश कुमार करहाडे के निवास पर ब्रह्मकमल का दुर्लभ पुष्प खिला, जिसे देखने के लिए क्षेत्रभर से लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। करहाडे परिवार ने इसे ईश्वर का आशीर्वाद बताते हुए विशेष पूजा-अर्चना की। स्व. करहाडे की पत्नी माधुरी करहाडे ने बताया कि यह पौधा मूल रूप से उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र में पाया जाता है और इसकी विशेष देखभाल के बाद दो वर्षों के प्रयास के बाद यह दुर्लभ पुष्प खिला है। ब्रह्मकमल शाम 7 बजे से रात 10:30 बजे तक पूरी तरह खिलता है…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी (कर्मचारी संगठन) विवेक शर्मा ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से मुलाकात कर उन्हें श्रीमद्भगवद गीता भेंट की। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से संबंधित विभिन्न मांगों पर चर्चा करते हुए ज्ञापन सौंपा। साथ ही शालेय शिक्षक संघ तथा अन्य संगठनों की मांग पर शनिवार सुबह स्कूल प्रारंभ करने के निर्णय के लिए शिक्षा मंत्री का धन्यवाद व्यक्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शिक्षक दिवस पर विवेक शर्मा को भेजे गए शुभकामना पत्र को शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने भेंट कर उन्हें बधाई दी और शिक्षकों के योगदान की सराहना की। इस…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। शहर के कृषि उपज मंडी प्रांगण में रविवार, 14 सितंबर 2025 को परम पूज्य नवोदित वंशाचार्य पंथ श्री उदित मुनि नाम साहेब का प्रथम आगमन होगा। इस विशेष अवसर पर आशीर्वचन, दर्शन, भेंट एवं बंदगी का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। समिति के पदाधिकारी मेघनाथ साहू ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे गुरु महिमा पाठ से होगा, जबकि दोपहर 12 बजे साहेब के आगमन पर भव्य शोभायात्रा एवं निशान पूजा संपन्न होगी। शोभायात्रा का मार्ग पंडित सुंदरलाल शर्मा चौंक (बस स्टैंड) से प्रारंभ होकर कबीर आश्रम और वहाँ से कृषि उपज…

Read More

संवाददाता तुकाराम कंसारी  @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। अभनपुर क्षेत्र के विधायक इंद्र कुमार साहू ने ग्राम तोरला पहुँचकर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता जागेश्वर साहू के बड़े भाई स्व. रामखिलावन साहू जी की दशगात्र में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने परिवार के साथ गहरा दुःख साझा करते हुए उनके योगदान को याद किया और आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। विधायक ने कहा कि स्व. रामखिलावन साहू ने समाज सेवा और ग्राम विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनका जीवन ग्रामवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।…

Read More

हिंदी विभाग में 16 सितंबर को आयोजित होगा शानदार कवि सम्मेलन @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, महासमुंद। छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के गौरवपूर्ण अवसर पर शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महासमुंद में एक विशेष कवि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। महाविद्यालय की प्राचार्य करुणा दुबे, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. दुर्गावती भारतीय, रासेयो जिला संगठक डॉ. मालती तिवारी तथा जनभागीदारी प्रबंधन समिति के संयुक्त प्रयास से यह कार्यक्रम 16 सितंबर 2025 को आयोजित होगा। इस साहित्यिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पवन पटेल एवं…

Read More