संवाददाता तुकाराम कंसारी
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, गोबरा नवापारा। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चल रहे सेवा पखवाड़ा से प्रेरित होकर समाज के युवाओं ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की शुरुआत की।
राजिम रोड डिवाइडर पर सुबह 6 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के अग्रबंधु, महिलाएं, युवा और स्कूली बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। विशेषकर बच्चों ने पेड़ लगाने के साथ उनके संरक्षण का संकल्प लेकर सभी का मन मोह लिया।
अग्रवाल समाज के अध्यक्ष ने कहा कि “महाराजा अग्रसेन सामाजिक समरसता और प्रकृति के साथ सामंजस्य के प्रतीक रहे हैं। वृक्षारोपण उनकी प्रेरणा से उठाया गया कदम है।”
समाज ने भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर गौरी अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, नेहा, भावना, शिखा, रजनी, विजय गोयल, अभिषेक, प्रणय, सुमित, रवि, बबलू, सुमित अग्रवाल, सुयश, ऐश्वर्य, सुलभ, अक्षय, संदीप, हर्ष सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
