संवाददाता तुकाराम कंसारी

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, गोबरा नवापारा। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अटल नगर और नगर पुलिस अधीक्षक अटल नगर के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेश जायसवाल के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान ग्राम टीला स्थित नर्सरी के पास झोपड़ीनुमा होटल में अवैध शराब बिक्री की सूचना मुखबिर से मिली। टीम ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति सूर्यप्रकाश जांगड़े (उम्र 33 वर्ष, निवासी सतनामपारा टीला, चौकी चंपारण) को पकड़ा।

तलाशी में आरोपी के कब्जे से एक सफेद झोले में 34 पौवा शोले देशी मसाला शराब (सीलबंद), कुल कीमत ₹3,740 तथा बिक्री रकम ₹740, इस तरह कुल ₹4,480 की सामग्री बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 323/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर, उसे रिमांड पर रायपुर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version