@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून धीरे-धीरे सक्रिय होने की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को रायपुर, दुर्ग, धमतरी, महासमुंद समेत दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। वहीं बीजापुर और बस्तर में हल्की बौछारें भी पड़ सकती हैं।

राज्य में पिछले कुछ दिनों से बारिश लोकल सिस्टम के कारण हो रही है। मंगलवार को रायपुर में हुई तेज बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव और ब्लैकआउट की स्थिति बनी थी। बुधवार को प्रदेश के 10 जिलों में औसतन 25 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि गुरुवार को मौसम शुष्क रहा।

मानसून फिलहाल बस्तर में अटका है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह 14 जून से सक्रिय हो सकता है और 16-17 जून तक रायपुर पहुंचने की संभावना है। जून में अब तक सामान्य से 51% कम बारिश हुई है। राज्य के 33 में से 27 जिलों में वर्षा औसत से नीचे रही है। अगर यही स्थिति बनी रही तो खरीफ फसलों पर प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि राहत की बात यह है कि इस साल जून का तापमान पिछले वर्ष की तुलना में कम रहा है। मई में राज्य में औसत से 374% ज्यादा वर्षा दर्ज की गई थी, लेकिन मानसून बीते 12 दिनों से ठहरा हुआ है।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version