संवाददाता तुकाराम कंसारी

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बुड़ेनी के छात्र-छात्राओं द्वारा ग्राम खिसोरा में सात दिवसीय आवासीय शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में 35 छात्राओं एवं 20 छात्रों के दल ने भाग लिया। इस दौरान ग्राम स्वच्छता, पशु चिकित्सा, आत्म-सुरक्षा, योगाभ्यास एवं नैतिक शिक्षा से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक एवं कार्यक्रम प्रभारी राजू राम साहू तथा सहायक कार्यक्रम अधिकारी चंद्रशेखर निषाद ने बताया कि शिविर के अंतर्गत सांस्कृतिक और बौद्धिक गतिविधियों में भी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न विशेषज्ञों एवं वक्ताओं ने छात्रों को जीवन कौशल, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा राष्ट्र सेवा के प्रति प्रेरित किया। ग्रामवासियों का सक्रिय सहयोग शिविर की सफलता में महत्वपूर्ण रहा।

नशा नाश का कारण : योगिता सिन्हा

बौद्धिक संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा नेत्री एवं पृथ्वीम फाउंडेशन की अध्यक्ष योगिता सिन्हा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “नशा नाश का कारण है।”

उन्होंने कहा कि युवा राष्ट्र के भविष्य हैं, इसलिए आत्मनिर्भरता की राह पर चलकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में हर युवा को अपनी भूमिका निभानी होगी। कौशल विकास एवं सकारात्मक सोच ही सशक्त भारत के निर्माण की नींव है।

युवा ही राष्ट्र की शक्ति : सोनल महाडिक

वरिष्ठ समाजसेवी सोनल महाडिक ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं के कौशल और दक्षता के बल पर सशक्त और विकसित भारत का सपना साकार होगा।

कार्यक्रम में पूर्व पार्षद हर्षा कंसारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

आत्मनिर्भरता से विकसित भारत की राह प्रशस्त : भूपेंद्र सोनी

विशेष वक्ता एवं नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ कौशल एवं नैतिक मूल्यों का समन्वय ही विकसित भारत का रोड मैप है।

उन्होंने भारत की समृद्ध संस्कृति और आदर्शों का उल्लेख करते हुए छात्रों से राष्ट्रहित में कर्तव्यनिष्ठ रहने का आह्वान किया।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version