हजारों भूतपूर्व छात्र होंगे शामिल, स्मार्ट क्लास की भेंट देंगे विद्यालय को

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, धमतरी।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिर्री में 4 जनवरी 2026, रविवार को आयोजित होने जा रहा गुरु-शिष्य स्नेह सम्मेलन एक ऐतिहासिक आयोजन बनने जा रहा है। “हमर स्कूल- हमर अभिमान” शीर्षक से होने वाली इस भव्य एलुमिनी मीट में विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर चुके हजारों पूर्व छात्र-छात्राओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे से किया जाएगा।

पूर्व छात्रों ने विद्यालय परिसर को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने हेतु गुरुदक्षिणा स्वरूप आधुनिक स्मार्ट कक्षाओं का निर्माण करने का संकल्प लिया है, जो आगामी पीढ़ियों की शिक्षा में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा।

तैयारियों में जुटा विद्यालय प्रशासन

आयोजन को सफल और सुव्यवस्थित बनाने हेतु वृहद स्तर पर तैयारी चल रही है जिसमें–

  • विद्यालय भवन की पुताई और सौंदर्यीकरण,
  • अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण,
  • कार्यक्रम स्थल का समतलीकरण व मुरमीकरण
    का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

पूर्व-पंजीयन अनिवार्य

आयोजन में शामिल होने वाले सभी पूर्व विद्यार्थियों के लिए
पंजीयन अनिवार्य रखा गया है, ताकि भोजन, स्वल्पाहार और मंचीय व्यवस्था में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
अब तक सैकड़ों पूर्व छात्र-छात्राएं पंजीकृत हो चुके हैं तथा अनेक लोग लगातार जुड़ रहे हैं, जिससे प्रतिभागियों की संख्या हजारों के आंकड़े को पार करने की संभावना जताई जा रही है।

भावनाओं से जुड़ा यह विशेष अवसर

कार्यक्रम को लेकर पूर्व विद्यार्थियों में उत्साह चरम पर है।
वर्षों बाद अपने गुरुजनों व साथियों से मुलाकात का यह अवसर सिर्री विद्यालय के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जोड़ने जा रहा है। गौरतलब है कि विद्यालय की प्रगति और परंपरा के प्रति सम्मान के रूप में यह सम्मेलन पूरे क्षेत्र में शिक्षा-जागृति का सशक्त संदेश देगा।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version