संवाददाता तुकाराम कंसारी

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन राजिम। समीपस्थ ग्राम पोखरा में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सृष्टि के रचनाकार भगवान श्री विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापना एवं पूजन महोत्सव का आयोजन बजरंग चौक पर दिनांक 17 सितम्बर 2025, बुधवार को बड़े धूमधाम से किया जाएगा। यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम ग्रामवासियों के लिए श्रद्धा, उत्सव और सामूहिक सौहार्द का प्रतीक होगा।

कार्यक्रम के रात्रिकालीन आयोजन में प्रसिद्ध मोर मयारू भाई नाच पार्टी, ग्राम भाटागांव, जिला बालोद द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती नंदनी कोमल ढीढी उपस्थित रहेंगी, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य सतीश यादव द्वारा की जाएगी। साथ ही उपाध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर विशेष रूप से कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पोखरा के सरपंच डॉ. सियाराम साहू, उपसरपंच नरेंद्र निषाद, तथा ग्राम के सम्मानित नागरिक पुरुषोत्तम साहू, देवेंद्र कुमार साहू, ईश्वर नागरे, बल्लू रावत तिलक, घनश्याम साहू, रविशंकर राव, अशोक साहू, मुकेश साहू, दुर्गेश निषाद, कमल शरण, समस्त मिस्त्री संघ तथा ग्रामवासी उपस्थित रहेंगे।

आयोजन समिति ने ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान श्री विश्वकर्मा के पूजन में भाग लेने और कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया है। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का उत्सव है, बल्कि सामाजिक एकजुटता, परंपराओं के संरक्षण तथा क्षेत्रीय सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ाने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version