@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। नगर दशहरा उत्सव समिति, कुरुद द्वारा परंपरागत रूप से आयोजित कुरुद दशहरा महोत्सव 2025 इस वर्ष भी बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। लगातार 26 वर्षों से आयोजित इस महोत्सव का शुभारंभ 22 सितंबर 2025 को खेल मैदान, कुरुद में होगा और 2 अक्टूबर 2025 तक विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं लोक परंपराओं से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समिति ने नगरवासियों, श्रद्धालुओं और कलाप्रेमियों को सपरिवार उपस्थित होकर उत्सव में भाग लेने का आमंत्रण दिया है।
मुख्य आयोजन:
- 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम।
- मीना बाज़ार दोपहर 12 बजे से रात 11 बजे तक।
- रामलीला मंचन, रावण दहन एवं आकर्षक आतिशबाजी।
- दशहरे के दिन शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक विशेष कार्यक्रम।
- रावण दहन का कार्यक्रम रात 9 बजे से 11 बजे तक।
लोक-संस्कृति की झलक:
इस वर्ष महोत्सव में छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी:
- 22 सितंबर – महतारी लोक कला मंच (चंद्रभूषण वर्मा)
- 23 सितंबर – अनुराग धारा (कविता वासनिक)
- 25 सितंबर – रंग झरोखा (दुय्यमत हरमुख)
- 27 सितंबर – लोक प्रयोग (राजेश साहू)
- 28 सितंबर – मया के संदेश (उर्वशी साहू, कचरा बोडरा)
- 30 सितंबर – सुनील तिवारी नाईट (सुनील तिवारी)
- 2 अक्टूबर – शरद अग्रवाल नाईट (ऑर्केस्ट्रा)
सभी कार्यक्रम शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक आयोजित होंगे।
धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व:
महोत्सव में नवरात्र से लेकर विजयदशमी तक देवी उपासना, श्रीराम–रावण संवाद, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएँ तथा लोक कला मंच की प्रस्तुतियों के साथ छत्तीसगढ़ी संस्कृति का सुंदर प्रदर्शन किया जाएगा। यह आयोजन न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि लोक परंपराओं को संरक्षित करने का भी एक प्रयास है।
समिति के महासचिव भानु चन्द्राकर ने सभी नागरिकों से इस आयोजन में शामिल होकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकजुटता का पर्व है। समिति द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा और संस्कृति के क्षेत्र में समाज को प्रेरित करने वाला रहेगा।
