संवाददाता तुकाराम कंसारी

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नवापारा में शनिवार को देर रात राजिम के महानदी पुल पर एक तेज रफ्तार कार सीजी 13 ए एक्स ने स्कूटी सवार एक युवती को बुरी तरह से टक्कर मार दी। इस भोषण हादसे में युवती का पैर फ्रेक्चर हो गया, जिसे तत्काल राजिम के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉ. वीरेंद्र हिरोदिया और उनकी टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद युवती को रायपुर के लिए रेफर कर दिया। घटना के तुरंत बाद पुल पर भारी भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोगों में आक्रोश का वातावरण देखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, दम्मानी कॉलोनी की रहने वाली 20 वर्षीय कु. अंजली सिंह अपनी मां और छोटी बच्ची के साथ नवापारा से राजिम किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। महानदी पुल के बीच में विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी को टक्कर मारने के बाद कार ड्राइवर ने एक अन्य बाइक को भी ठोकर मारी।   दोनों ही गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही नवापारा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को थाने ले जाया गया। इधर, घायल युवती अंजली सिंह का इलाज नवापारा-कुर्रा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल स्टाफ ने देर रात मीडिया को बताया कि युवती के दाहिने जंघे में फ्रेक्चर है और उसका ऑपरेशन होना है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया, युवक नशे मे धूत

देर रात नवापारा टी आई दीपेश जायसवाल वे बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले कार सवार दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्रथम दृष्टया ये नशे की हालत में दिख रहे हैं. और उन्हें डॉक्टरी मुलाहिजा के लिए भेजा जा रहा है। टीआई ने आश्वस्त किया कि उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही होगी और आगे की विवेचना जारी है।

हाईवे पर स्पीड ब्रेकर न होने की वजह से हो रही  दुर्घटनाएं

यह मालूम हो कि  नवापारा राजिम मार्ग पर विशेषकर शहर से निकलते हुए, हाईवा और कार सहित अन्य वाहन भी अवसर  बड़ी तेज गति से चलते हैं। लोक निर्माण विभाग और नेशनल हाईवे  के गैर जिम्मेवार अफसरों की लापरवाही के कारण इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। रायपुर देवमोग रोड कहलाने वाले इस मुख्य मार्ग पर कहीं भी स्पीड बेकर नहीं बनाया गया है। फूलवंद कॉलेज से लेकर पं. दीनदयाल उपाध्याय चौक, चंपारण चौक ,मैडम चौक और गोपाल गौशाला पुल के आसपास स्पीड सेकर बनाने की मांग करते हुए यहां के नागरिक एक चुके हैं, लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते अब तक ब्रेकर नहीं बन सके है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी असंतोष व्याप्त है।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version