@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। रविवार को स्थानीय रेस्ट हाउस में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में श्रमजीवी पत्रकार संघ की ब्लॉक इकाई का विधिवत गठन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिसके बीच सर्वसम्मति से श्रवण साहू को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया।
बैठक में संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया।
संरक्षक के रूप में बसंत ध्रुव, सलाहकार के रूप में अश्विन ठोकने एवं गोकुलेश सिन्हा, उपाध्यक्ष पद पर दिग्विजय सिंह, महासचिव के रूप में पामेश देवांगन, सहसचिव के रूप में थानेश्वर साहू, कोषाध्यक्ष के रूप में सतीश शर्मा तथा मीडिया प्रभारी के रूप में सूरज सिन्हा को जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव गोपी कश्यप एवं जिला प्रभारी ललित साहू ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

गोपी कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ सदैव पत्रकारों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन की यह नई टीम जमीनी स्तर पर पत्रकारों की समस्याओं को उठाकर उनका समाधान सुनिश्चित करेगी।

वहीं ललित साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है, इसलिए उनकी सुरक्षा, सम्मान और स्वतंत्रता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नवगठित टीम से अपेक्षा जताई कि वे निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता को बढ़ावा देंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रूपेश साहू, जिला महासचिव घनश्याम साहू, सीपी सिन्हा, चुनेश साहू, दिलीप साहू सहित अनेक गणमान्य पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।








