@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से ग्राम गुदगुदा में पारंपरिक मड़ई मेला महोत्सव का आयोजन 21 जनवरी, बुधवार को किया जा रहा है। यह मेला क्षेत्र की लोकसंस्कृति, आस्था और सामूहिक सहभागिता का जीवंत प्रतीक माना जाता है।
मेला महोत्सव के अंतर्गत रात्रिकालीन मनोरंजन के लिए जय हरदेलाल बाबा लोक कला मंच द्वारा छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह लोकनाट्य दल ग्राम घिना, अर्जुन्दा (जिला बालोद) से आमंत्रित किया गया है, जो अपनी सशक्त लोक प्रस्तुति के लिए प्रसिद्ध है।
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु ग्राम विकास समिति एवं समस्त ग्रामवासी पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। उक्त जानकारी हेमंत कुमार साहू द्वारा दी गई।








