संवाददाता तुकाराम कंसारी
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम।भारत की सनातन संस्कृति, अखंड आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक गुजरात स्थित भगवान श्री सोमनाथ मंदिर पर इतिहास में लगभग 17 बार विदेशी आक्रांताओं द्वारा आक्रमण और लूट की गई। बार-बार मंदिर को ध्वस्त करने के प्रयास हुए, शिवलिंग को खंडित किया गया, लेकिन हर बार यह मंदिर पहले से अधिक गौरव, श्रद्धा और आत्मसम्मान के साथ पुनः खड़ा हुआ। यह सोमनाथ की ही नहीं, बल्कि भारत की अदम्य आस्था और सनातन चेतना की विजयगाथा है।
सोमनाथ मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्र की आत्मा और अटूट स्वाभिमान का जीवंत प्रतीक है। आक्रांताओं ने संपदा लूटी, आस्था को कुचलने का प्रयास किया, किंतु शिवभक्ति और सनातन धर्म को कभी समाप्त नहीं कर सके।
इसी ऐतिहासिक स्मृति और गौरव के प्रतीक स्वरूप “सोमनाथ स्वाभिमान एवं गौरव उत्सव” का आयोजन देशभर में श्रद्धा के साथ किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राजिम स्थित बाबा गरीबनाथ मंदिर में ओंकार मंत्र का सामूहिक जाप एवं भगवान शिव का भव्य जलाभिषेक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने कहा—
“सोमनाथ का इतिहास हमें यह सिखाता है कि भारत की आस्था को कभी पराजित नहीं किया जा सकता। सनातन संस्कृति समय, सत्ता और आक्रमणों से परे अमर है।”
इस अवसर पर राष्ट्र की एकता, सांस्कृतिक गौरव और जनकल्याण की कामना की गई। मंदिर परिसर “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने सनातन संस्कृति की अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव, भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू, मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू, पार्षदगण भरत यादव, अजय पटेल, शैलेन्द्र साहू, ऋषि दुबे, आकाश राजपूत, सुरेश पटेल, संजीव साहू, जितेंद्र पेंदरिया, युवराज साहू, सहित देवकी साहू, ओमकार साहू, जितेंद्र सिन्हा, योगेश साहू, हीरामणि साहू, भवानी सेन, सुजल कोठारी, लीना शर्मा, छन्नू साहू एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।








