@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय, नवापारा (राजिम) के शिक्षा संकाय द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. शोभा गावरी, उप प्राचार्य डॉ. मनोज मिश्रा सहित सहायक प्राध्यापक नयना पहाड़िया, प्रीति शाह, डॉ. सारिका साहू, चंद्रहास साहू, अखिलेश शर्मा, लोमश साहू, डॉ. संतोष शर्मा तथा ज्ञान प्रकाश साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य एवं उप प्राचार्य द्वारा सरस्वती माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से किया गया।
भगवान बिरसा मुंडा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रखर आदिवासी नायक थे, जिन्हें आदिवासी समाज “धरती आबा” के रूप में पूजता है। उन्होंने उन्नीसवीं सदी के अंत में ब्रिटिश शासन के विरुद्ध मुंडा विद्रोह का नेतृत्व किया और समाज में व्याप्त कुरीतियों को त्यागने तथा आत्मसम्मान की भावना जागृत करने का अभियान चलाया।
कार्यक्रम में कविता, भाषण, अमर गाथा, पोस्टर प्रस्तुति आदि में खिलेश्वरी, खुशबू लता साहू, गोपेश साहू, लालचंद, निशा ध्रुव, ऐश्वर्या साहू, पूनम देवी, राहुल, रश्मि और सोनल सोनकर ने प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं।
बी.एड. प्रथम सेमेस्टर के प्रशिक्षणार्थी — दीपक साहू, रोहित कुमार, लोमेश कुमार, नुतन कुमार, प्रशांत, पितांबर ध्रुव, आकाश कुमार, निकिता, दीपांजलि साहू सहित सभी छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मोनिका ने किया तथा आभार सहायक प्राध्यापक नयना पहाड़िया ने व्यक्त किया।









