संवाददाता तुकाराम कंसारी
गायत्री शक्तिपीठ राजिम में एक दिवसीय नारी जागरण कार्यशाला संपन्न
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में नारी जागरण को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन गायत्री शक्तिपीठ, राजिम में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ देव पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। बहनों द्वारा युग संगीत की प्रस्तुति ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इसके पश्चात श्रद्धा साहू द्वारा सत्संकल्प पाठ कराया गया और अतिथियों का तिलक वंदन कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ गृह भंडार निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “गुरुदेव का उद्घोष है – इक्कीसवीं सदी नारी सदी। नारी शक्ति की हर क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित हो रही है। माताओं में कार्य करने की अद्भुत क्षमता होती है। प्राचीन काल की महान विदुषियों ने समाज को संबल दिया। पहले नारियों को जप, तप व कर्मकांड करने का अधिकार नहीं था, जिसे पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने दिलाया। नारी जागरण कार्यशाला से सभी बहनें अपने-अपने क्षेत्र में समाज को संस्कारित करने का संकल्प लेकर जाएँगी। संस्कार के माध्यम से ही धरती पर स्वर्ग का अवतरण और मनुष्य में देवत्व का उदय होगा। हम सुधरेंगे तो युग सुधरेगा और सतयुग की वापसी निश्चित है। माताजी की जन्म शताब्दी वर्ष 2026 की तैयारी में सभी जुट जाएँ।”
विशेष अतिथियों में जिला प्रभारी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा एच. एल. साहू, सहायक प्रबंध ट्रस्टी चंद्रलेखा गुप्ता, जिला समन्वयक युवा प्रकोष्ठ नुकेश कुमार साहू, प्रांतीय वृक्ष गंगा अभियान प्रभारी पूरण लाल साहू, ब्लॉक समन्वयक टीकम सेन, ट्रस्टी संतोष कुमार साहू शामिल रहे।
कार्यक्रम में चंद्रलेखा गुप्ता ने गुरु की पीड़ा और बहनों के समर्पण पर व्याख्यान देते हुए कहा कि “सभी बहनें मिल-जुलकर काम करें तभी समाज में आगे बढ़ सकती हैं।”
दुर्गावती सेन, जिला नारी जागरण प्रभारी, ने संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति बताई, जबकि यामिनी यादव ने कार्य योजना संचालन के बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। अंत में सभी बहनों ने संकल्प उद्बोधन लिया।
कार्यक्रम में ट्रस्टी श्रवण कुमार साहू, इकाई प्रमुख चेतन सिंहा, इकाई प्रमुख टीकाराम साहू, डॉ. रमेश साहू, सरोज साहू, प्रीति साहू, हेमलता साहू, दीपा साहू, गीतांजलि साहू, तामेश्वरी साहू, पदमा साहू, सीमा साहू, हीरा साहू, राजकुमारी साहू, वृंदा सेना, रोशनी साहू, कमलेश साहू, अंजली घाटगे, गायत्री साहू, भारती सेन, सरिता यदु, लोकेश्वरी दिवान, ओमिन साहू, देवी ध्रुव सहित बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा साहू द्वारा किया गया।








