संवाददाता तुकाराम कंसारी
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। अभनपुर क्षेत्र के विधायक इंद्र कुमार साहू ने ग्राम तोरला पहुँचकर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता जागेश्वर साहू के बड़े भाई स्व. रामखिलावन साहू जी की दशगात्र में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने परिवार के साथ गहरा दुःख साझा करते हुए उनके योगदान को याद किया और आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विधायक ने कहा कि स्व. रामखिलावन साहू ने समाज सेवा और ग्राम विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनका जीवन ग्रामवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
कार्यक्रम में ग्राम तामासिवनी चम्पारण मण्डल भाजपा अध्यक्ष तोषण साहू, खोरपा मण्डल अध्यक्ष किशोर साहू, प्राधिकृत अध्यक्ष बिहारी लाल साहू, सोसायटी प्राधिकृत अध्यक्ष सारखी राघवेंद्र साहू, सोसायटी प्राधिकृत अध्यक्ष तोरला बलराम साहू, हाई स्कूल तोरला शाला विकास समिति अध्यक्ष भूपेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक शामिल हुए और श्रद्धांजलि अर्पित की।








