@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। तहसील ब्राह्मण समाज कुरूद द्वारा सितम्बर माह की मासिक बैठक दिनांक 14 सितंबर 2025 को दोपहर 3 बजे काली मंदिर, कुरूद में आयोजित की जाएगी। बैठक में समाज से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही धमतरी जिले के समस्त तहसील—धमतरी, भखारा, मगरलोड तथा नगरी के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष को विशेष चर्चा हेतु आमंत्रित किया गया है।
समाज के सचिव लक्ष्मीकांत द्विवेदी एवं अध्यक्ष कमलेश प्रसाद तिवारी ने सभी ब्राह्मण समाज के सदस्यों से अपील की है कि वे समाजहित में अपना बहुमूल्य समय देकर बैठक में भाग लें। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति, शिक्षा, सेवा कार्य और संगठनात्मक मजबूती के लिए आपसी विचार-विमर्श आवश्यक है। बैठक में समाज के सभी सक्रिय सदस्यों को आमंत्रित कर सामाजिक समरसता, परस्पर सहयोग तथा आगामी कार्ययोजना पर विचार किया जाएगा।
सचिव द्विवेदी ने यह भी बताया कि बैठक का उद्देश्य समाज में आपसी संवाद बढ़ाना और विभिन्न सेवा कार्यों को प्रभावी रूप से संचालित करना है। उपस्थित सदस्य अपने विचार साझा करेंगे तथा समाज के उत्थान में योगदान देंगे।
बैठक में भाग लेने के लिए सभी तहसील के पदाधिकारियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। समिति ने सभी विप्र देवों से आग्रह किया है कि वे अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर समाज के कल्याण हेतु अपना योगदान दें।








