@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। कुरूद नगर में आयोजित होने वाले कुरूद दशहरा महोत्सव 2025 की तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। महोत्सव को 26वें वर्ष में प्रवेश दिलाने के लिए आज मंगल भवन कुरूद में आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक का आयोजन महोत्सव समिति के अध्यक्ष अनिल चन्द्राकर के मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें महासचिव भानु चन्द्राकर, कोषाध्यक्ष बसंत सिन्हा, पार्षद महेन्द्र गायकवाड़, राजकुमारी ध्रुव, कविता चन्द्राकर, मनीष साहु, रवि मानिकपुरी सहित पूर्व पार्षद गोरख देवांगन, सुनील चन्द्राकर, मुलचंद सिन्हा, रामेश्वर ध्रुव, नेमी बैस, भारत भूषण पंचायन, पिंटू अग्रवाल, ओमप्रकाश साहु, दौलत ध्रुव और अनेक अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में यह तय किया गया कि नवरात्रि के आरंभ से लेकर दशहरा तक कुल सात प्रमुख आयोजन किए जाएंगे। इसमें मीना बाजार, अभिव्यक्ति कला मंच द्वारा राम-रावण संवाद, तथा छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख आकर्षण होंगे। महोत्सव को भव्य रूप देने में मुख्य संरक्षक अजय चन्द्राकर का विशेष सहयोग मिल रहा है। आयोजन की रूपरेखा तैयार करने और कार्यों को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए उपसमितियाँ बनाई गई हैं तथा प्रत्येक कार्य के लिए अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। महोत्सव स्थल की साज-सज्जा की जिम्मेदारी नगरपालिका कुरूद द्वारा निभाई जाएगी।
इस बैठक में आयोजन समिति के सक्रिय सदस्य शेखर चन्द्राकर, भोजराज चन्द्राकर, प्रभात बैस, किशोर यादव, कमल शर्मा, बादल चन्द्राकर, संतोष बैस, संजु चन्द्राकर, अनुराधा साहु, रवि चुनमुन, पप्पी चैनवानी, दीलिप टंडन, देवकांत द्विवेदी, प्रकाश ढींवर, राधे चन्द्राकर, मुकेश पवार, जितेंद्र चन्द्राकर, लक्की जांगड़े, टेकू साहु, भूपेन्द्र छोटू, कृष्णा सेन भी मौजूद रहे। वहीं मीडिया समन्वय की जिम्मेदारी जमाल रिज़वी, दीपक साहु और चंदन शर्मा ने संभाली। इसके अतिरिक्त मुख्य नगरपालिका अधिकारी गुप्ता जी और नगरपालिका के कर्मचारीगण ने भी आयोजन को सफल बनाने हेतु सक्रिय भागीदारी निभाई।
बैठक के अंत में महासचिव भानु चन्द्राकर ने सभी पदाधिकारियों, सदस्यगण, मीडिया प्रतिनिधियों और नगरपालिका कर्मचारियों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा, “आप सबका अभिनंदन स्वरूप हार्दिक आभार। जय श्रीराम!”
कुरूद नगर का यह महोत्सव क्षेत्र, जिले और पूरे प्रदेश में लोकप्रिय है। इस वर्ष भी आयोजन को और अधिक भव्य एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए सभी ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया है।








