सौहार्द, श्रद्धा और भक्ति के साथ बप्पा को दी गई विदाई
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरूद। नगर के हृदय स्थल पुराना बाजार चौक कुरूद में बोल बम सेवा समिति द्वारा गणेश विसर्जन झाँकी उत्सव 2025 का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य स्वागत मंच नगरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। करीब दो दर्जन नयनाभिराम झांकियों ने पूरे आयोजन में विशेष छाप छोड़ी और दर्शकों को भक्तिभाव से ओतप्रोत कर दिया।

इस अवसर पर नगर के समस्त गणेश समितियों के आयोजकों, श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर तथा बोल बम सेवा समिति प्रमुख भानु चन्द्राकर ने कहा कि गणपति भगवान और भोलेनाथ के आशीर्वाद से इस बार निर्विघ्न, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में विसर्जन कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रशासन तथा समितियों के सहयोग से यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायी बन गया।

समापन अवसर पर नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा गया—
“जय गणेश देवा, अगले बरस तू जल्दी आ… हर हर महादेव!”
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल रहे –
सुभाष अग्रवाल, नंद आमदे, शरद पंडा, किशोर यादव, सुनील चन्द्राकर, भारत साहू, खुबलाल चन्द्राकर, प्रभात बैस, मूलचंद सिन्हा, खिल्लू देवांगन, कमल शर्मा, भारत भूषण पंचायन, पार्षदगण मिथिलेश बैस, रवि मानिकपुरी, सितेश सिन्हा, राजकुमारी ध्रुव, कविता चन्द्राकर, तथा गणमान्य नागरिकों में बसंत सिन्हा, शेखर चन्द्राकर, रवि चुनमुन, भारत ठाकुर, बादल चन्द्राकर, अनुराधा साहु, सत्यम चन्द्राकर, केशव चन्द्राकर, राजकुमार, राधे चन्द्राकर, शुभम कुमार, हनी खत्री, मुकेश कश्यप, भूपेन्द्र छोटू, विक्की सिन्हा, नवीन चन्द्राकर, दीलिप टंडन, नारायण साहु, ज्ञानेश्वर चन्द्राकर, खोमन, नीरज कुमार, मनीष अग्रवाल, भूखन सेन सहित बोल बम सेवा समिति के सैकड़ों सदस्य शामिल होकर आयोजन को सफल बनाया।
कार्यक्रम का संचालन प्रभात बैस, केशव चन्द्राकर और कमल शर्मा ने किया। आभार प्रदर्शन बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष भानु चन्द्राकर ने किया। मुख्य अतिथि ज्योति चन्द्राकर ने नगर एवं क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए सभी गणेश समितियों का अभिनंदन किया। साथ ही संस्था के मुख्य संरक्षक अजय चन्द्राकर, शासन-प्रशासन और मीडिया का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक सौहार्द और सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत किया।








