संवाददाता तुकाराम कंसारी
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बासीन की प्रतिभावान छात्रा कु. अनुराधा ध्रुव ने संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और ग्राम का नाम रोशन किया है।
दिनांक 1 सितम्बर 2025 को रायपुर के कोटा स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में अनुराधा ने व्यक्तिगत खेल श्रेणी के गोला फेंक, भाला फेंक एवं डिस्कस थ्रो (तवा फेंक) में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के साथ ही अनुराधा का चयन आगामी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता, जो 21 से 25 सितम्बर को जगदलपुर (बस्तर) में आयोजित होगी, के लिए हुआ है। वह तीनों खेलों में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी।
अनुराधा की इस उपलब्धि में उनके कोच एवं विद्यालय के क्रीड़ा शिक्षक श्री आर. एन. निर्मल का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा।
विद्यालय परिवार एवं ग्राम बासीन ने इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया है। संस्था के प्राचार्य श्री पी. आर. बाघमार सहित व्याख्याता के. एल. मिश्रा, पी. के. साहू, जे. पी. गायकवाड़, पी. के. यादव, एस. के. ध्रुव, के. के. साहू, सी. एम. बंजारे, गौतम कुमार पटेल, वी. के. सूर्यवंशी, श्रीमती योगिता साहू, यू. के. यादव, एस. एल. पटेल, श्रीमती आर. यादव, श्रीमती सुमन सिन्हा, श्रीमती निर्मला हिरवानी, श्री एस. तोमर, महेश कुमार पटेल एवं समस्त शाला स्टाफ ने हार्दिक बधाई दी।
साथ ही शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष श्री कुंदन सेन, उपाध्यक्ष श्री वैभव गुप्ता, पालक समिति अध्यक्ष दिनेश साहू, सदस्यगण विवेक झा, रोशन सर्वा, मनोज प्रजापति एवं अन्य ग्रामीणजनों ने अनुराधा को शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।








