संवाददाता तुकाराम कंसारी
मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में प्रवेश, गांव व विद्यालय परिवार में खुशी की लहर
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बासीन की प्रतिभाशाली छात्रा और ग्राम खपरीपारा बासीन निवासी कुमारी वैष्णवी ध्रुव, पिता श्री उमेदी ध्रुव (सहायक शिक्षक) की पुत्री का चयन एमबीबीएस के लिए मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में हुआ है। ग्रामीण अंचल की इस बेटी की उपलब्धि से पूरा क्षेत्र गौरवान्वित है।
वैष्णवी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बासीन से प्राप्त की। शुरू से ही वे मेहनती, होनहार और अनुशासित छात्रा रही हैं। उनकी सफलता से विद्यालय परिवार और समस्त ग्रामवासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई।
विद्यालय परिवार ने जताया गर्व
वैष्णवी की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य पी.आर. बाघमार, वरिष्ठ व्याख्याता के.एल. मिश्र, पी.के. साहू, पी.के. यादव, जे.पी. गायकवाड़, सी.एम. बंजारे, एस.के. ध्रुव, के.के. साहू, जी. पटेल, वी.के. सूर्यवंशी, योगिता साहू, रत्ना यादव, सुमन सिन्हा, निर्मला हिरवानी, एस.एल. पटेल, यू.के. यादव, एम. पटेल, एस. तोमर तथा अन्य शिक्षक व स्टाफ ने मिठाई खिलाकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
साथ ही विद्यालय के कार्यालयीन स्टाफ, बी. कुंजे, एन.के. वर्मा, दीपा पहाड़िया, गुलशन निषाद, दुकालू तारक एवं शाला प्रबंधन एवं विकास समिति तथा पालक समिति अध्यक्ष व सदस्यों ने भी हर्ष व्यक्त किया।
गांव की बेटी बनेगी डॉक्टर
ग्रामवासियों ने कहा कि वैष्णवी की यह उपलब्धि न केवल बासीन गांव बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा है। एक ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर मेडिकल कॉलेज में चयन पाना इस बात का प्रमाण है कि मेहनत और लगन से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। सभी ने आशा जताई कि वैष्णवी ध्रुव डॉक्टर बनकर समाज और मानव सेवा के क्षेत्र में नई पहचान बनाएंगी।








