@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। ग्राम कठौली में अनुराग साहित्य एवं कला संस्था ने स्वतंत्रता दिवस पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। संस्था के तत्वावधान में निषाद पारा ग्राम कठौली में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम के पूर्व सरपंच श्रीमती कविता साहू ने ध्वजारोहण किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व जनपद सदस्य तामेश्वरी साहू, उपसरपंच फगनी निषाद, ममता साहू, पंच संतोषी निषाद, कुंती निषाद रहे।
अनुराग साहित्य एवं कला संस्था कठौली में ध्वजारोहण कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत बैच लगाकर किया गया तत्पश्चात ध्वजारोहण किया गया।

इस अवसर पर शिक्षकगण नरेन्द्र वर्मा, किशोर साहू, देवेंद्र साहू, लक्ष्मीनाथ जोशी, दीपक मरकाम, दिनेश्वरी साहू, चित्रलेखा कन्नौजे, संतोष कोसले, जितेन्द्र सुधाकर, संस्था के अध्यक्ष प्रशांत कुमार सोनवानी, कोषाध्यक्ष राजकुमार निषाद, राहुलदेव साहू, खिलावन साहू, जितेंद्र साहू, टिकेश्वर विश्वकर्मा, पंचगण टिकेश्वरी साहू, लोमेश कुमारी साहू सहित ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।








