@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। ग्राम नारी में मधुर मिलन साहित्य एवं सांस्कृतिक समिति ने स्वतंत्रता दिवस पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। साहित्य समिति के तत्वावधान में ब्राह्मण पारा ग्राम नारी में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम के उपसरपंच नंदलाल सोनकर ने ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर पूर्व सरपंच उत्तम शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि सालिकराम साहू, पंच थानेश्वर साहू, भुनेश्वर निषाद, मीराबाई साहू, रामलाल सोनी, धनीराम साहू, दिव्या कुंभकार, अर्जुन कुमार साहू, जितेंद्र शर्मा, नूतन शर्मा, मिथलेश कुमार सोनकर, डेमन पाल, खिलावन साहू, मनोज शर्मा, खेदन साहू, खिलेश साहू सहित मोहल्लेवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन समिति के अध्यक्ष साहित्यकार सतीश शर्मा ने किया जबकि आभार प्रदर्शन कवि मोहन कंसारी ने किया।








