संवाददाता तुकाराम कंसारी
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नगरपालिका गोबरा नवापारा के उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी के प्रयास से वार्ड 20 शीतला पारा में MGM हॉस्पिटल रायपुर द्वारा निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 60 लोगो का नेत्र जांच किया गया। जिसमें 8 लोगो को मोतियाबिंद से पीड़ित पाया गया। जिसमे से 2 लोगो तत्काल इलाज हेतु रायपुर भेजा गया। वही 32 लोगो को निःशुल्क चश्मा प्रदान किया गया। आयोजन में MGM के स्टाफ़ तथा वार्ड 21 के पार्षद अजय साहू, मुकेश निषाद,वीरेंद्र साहू सहित वार्डवासियों ने सहयोग प्रदान किया।








