संवाददाता तुकाराम कंसारी
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला नवापारा संकुल प्राचार्य सरिता नासरे को शाला प्रबंधन विकास समिति सदस्यों एवं प्राथमिक पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठकों वा शिक्षकों की उपस्थिति में उनकी सेवानिवृति पर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ की गई सेवानिवृत प्राचार्य सरिता नासरे ने अपनी अर्धवार्षिकीय आयु 30 जून को पूर्ण की उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र मे बहुत से नवाचार किये हैं जिसमें मन की बात कार्यक्रम प्रमुखता से चर्चित रहा है इसके माध्यम से छात्राओं की समस्या से अवगत हो कर उनका निराकरण करना रहा है उन्होंने विजन व मिशन के तहत एक लक्ष्य बनाकर कार्य किया जिसके फलस्वरूप अपेक्षित परिणाम प्राप्त हुए। विगत दो वर्षो मे 10वी, 12वी बोर्ड परीक्षा मे छात्राओं ने विकासखंड की मेरिट लिस्ट में स्थान बनाया खेलकूद के क्षेत्र मे भी संभाग स्तर पर छात्राओ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
सेवानिवृत प्राचार्य ने उद्बोधन मे अपने 40 वर्ष के कार्यकाल में किये गये उल्लेखनीय कार्य का जिक्र किया। कार्यक्रम में उनके पूरे परिवार को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में हरिहर स्कूल की प्राचार्य फाखरा दानी, सेवानिवृत्त व्याख्याता जी आर ग्वाल, सेवानिवृत्त लेखापाल सी आर सिन्हा, संकुल के प्राथमिक मिडिल के प्रधान पाठक, शिक्षक गण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मंजू देवांगन तथा मधु देवांगन ने किया आभार प्रदर्शन वरिष्ठ व्याख्याता रत्ना मिश्रा ने किया।








