संवाददाता तुकाराम कंसारी
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नवापारा नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला मे शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही उल्लास के साथ मनाया गया नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी विधायक प्रतिनिधि संजय साहू शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवांगन समिति के सदस्य उमा कंसारी किरण ठाकुर अनस रिजवी किशोर टण्डन पार्षद प्रतिनिधि धीरज साहू मुकुंद मेश्राम तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम में कक्षा 9 वीं के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर मुंह मीठा कर पुस्तके व पेन प्रदान की गई अध्यक्ष ओमकुमारी साहू ने उद्बोधन मे छात्राओं को निर्देश देते हुए कहा कि शिक्षा ही एकमात्र ऐसा माध्यम है जो छात्राओं के जीवन मे परिवर्तन ला सकता है इसलिए सभी को अच्छे से पढ़ना चाहिए उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी ने अपने सारगर्भित उद्बोधन मे एक अच्छे छात्र के 5 लक्षण बताए व छात्राओं को खूब मेहनत कर आगे बढने की सलाह दी उन्होने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी पाना नही होना चाहिए वरण कौशल विकास करना होना चाहिए संस्था प्राचार्य सरिता नासरे ने सभी अतिथियों का स्वागत पौधे भेट कर किया तथा अंत मे स्मृति चिन्ह देकर कार्यक्रम में आने का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर संस्था के सभी स्टाफ सदस्य गण उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ व्याख्याता डी.के. देवांगन ने किया।








