@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर पंचायत कुरूद में राष्ट्रीय पर्व बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम नगर पंचायत कार्यालय भवन परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगर के सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अध्यक्ष महोदया ने नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इसी क्रम में नगर के विभिन्न वार्डों एवं चौक-चौराहों पर पार्षदों तथा सामाजिक संगठनों द्वारा भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। चयनित स्थलों पर गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने राष्ट्रीय पर्व को और अधिक गरिमामयी बना दिया।

इस वर्ष कुरूद में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह लाल बहादुर शास्त्री खेल मैदान में आयोजित किया गया। लंबे समय से बंद यह परंपरा पुनः प्रारंभ हुई और नगरवासियों ने इसे विशेष महोत्सव के रूप में मनाया। मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली।

अपने संदेश वाचन में नगर पंचायत अध्यक्ष  श्रीमती ज्योति भानु चंद्राकर ने कहा कि – “नगर पंचायत कुरूद ने विगत पाँच महीनों में नगर विकास, सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। परिषद की प्राथमिकता प्रत्येक वर्ग के कल्याण हेतु है और इसी भावना से निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।”

उन्होंने समस्त कुरुद वासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की मंगलकामनाएं दीं और सभी से नगर विकास व राष्ट्र निर्माण में सहयोग देने का आह्वान किया।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version