संवाददाता तुकाराम कंसारी

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। सरस्वती शिशु मंदिर नवापारा में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, ओम एवं मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। दीप प्रज्वलन का शुभारंभ श्रीराम जानकी शिक्षण समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, सचिव प्रफुल्ल दुबे, सह सचिव कोमल साहू, व्यास नारायण चतुर्वेदी, विशेष अतिथि डा. के.आर. सिन्हा, संजय बंगानी, प्राचार्य गौरीशंकर निर्मलकर सहित विद्यालय परिवार के वरिष्ठ शिक्षकगणों ने किया।

मुख्य अतिथि विनोद कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। तिरंगे के सम्मान में वाद्य यंत्रों की धुन और रेणु कुमार निर्मलकर के मार्गदर्शन में भारत माता की आरती की गई।

अपने उद्बोधन में विनोद शर्मा ने कहा – “आजादी हमें सहज रूप से नहीं मिली, इसके लिए असंख्य वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी। हर भारतीय के हृदय में देशभक्ति का भाव जागृत रहना चाहिए।”
सचिव प्रफुल्ल दुबे ने कहा – “अपनी संस्कृति और सभ्यता को बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। साहस, कर्मशीलता और सक्रियता के साथ देशहित में कार्य करना ही सच्ची देशभक्ति है।”
विशेष अतिथि डॉ. के.आर. सिन्हा ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को नमन करते हुए कहा – “उनका त्याग और तपस्या शब्दों में व्यक्त नहीं की जा सकती। आने वाली पीढ़ियाँ सदैव उनकी ऋणी रहेंगी।”

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति गीत, कविताएं, भाषण और सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर बच्चों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। “मेरा देश रंगीला, ओ देश मेरे, लहरा दो तिरंगा, नंद के आनंद भयो” जैसे गीतों और नृत्यों ने वातावरण को उत्साह और उमंग से भर दिया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सरोज कंसारी ने किया तथा आभार प्राचार्य गौरीशंकर निर्मलकर ने व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक, पूर्व छात्र एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त शिक्षकों एवं समिति सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version