संवाददाता तुकाराम कंसारी
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। अभनपुर विकासखण्ड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन बजरंगदास हायर सेकेंडरी विद्यालय, अभनपुर के प्रांगण में श्री इंद्र कुमार साहू विधायक के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अभनपुर विकासखंड के लगभग 300 शिक्षकों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रीफल, साल, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में शिक्षकों द्वारा समाज सेवा, विज्ञान शिक्षा, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, नवाचार आधारित शिक्षण तथा विद्यालय प्रबंधन के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना की गई। सेवा निवृत्त शिक्षकगण के साथ-साथ वर्तमान में कार्यरत शिक्षकों को भी उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया।
संकुल पोंड़ से निम्नलिखित शिक्षक सम्मानित हुए
- श्रीमती दीपिका माहेश्वरी, प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोंड़ – उत्कृष्ट प्रबंधन एवं नवाचार हेतु
- श्री सुरेश कुमार तारक, व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोंड़ – आधुनिक तकनीक से शिक्षण में नवाचार हेतु।
- श्री नागेंद्र कुमार कंसारी, शिक्षक, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पोंड़ एवं संकुल समन्वयक – शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारी गतिविधियों हेतु।
- श्री चोवाराम साहू, प्रधान पाठक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भुरका – बेहतरीन शाला प्रबंधन एवं शिक्षण के लिए उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में।
इस उपलब्धि पर संकुल पोंड़ के समस्त स्टाफ ने सम्मानित शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। साथ ही सैकड़ों सेवानिवृत्त एवं प्रेरणादायी कार्य करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री इंद्र कुमार साहू ने कहा, “शिक्षक अज्ञानता के अंधकार को हटाकर जीवन में उजाला लाने का कार्य करते हैं। शिक्षकों का सम्मान करना मेरे लिए गर्व की बात है।” उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। बीईओ श्रीमती धनेश्वरी साहू द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न प्रयासों को भी विशेष रूप से सराहा गया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों में जनपद अध्यक्ष चंद्रिका जितेंद्र बंजारे, नगर पालिका अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे, उपाध्यक्ष बलविंदर गांधी, पार्षद नीलकमल गिलहरे, बंजारे, सभापति चंचल राजा दीवान, सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश ढीढी, किशन शर्मा, वरुण राठी, राजा राय, नारायण सोनी, बीआरसीसी राकेश कुमार साहू सहित समस्त संकुल प्राचार्य, समन्वयक गण तथा प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के प्रधान पाठक उपस्थित रहे।
