संवाददाता तुकाराम कंसारी

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा–राजिम। इमदाद फाउंडेशन, नवापारा राजिम द्वारा 1500वें जश्ने ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह ऐतिहासिक आयोजन 4 सितंबर 2025, गुरुवार, शाम 6:00 बजे खत्री कॉलोनी, नवापारा राजिम में संपन्न होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री इंद्र कुमार साहू (विधायक, अभनपुर) होंगे।
विशिष्ट अतिथियों में नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा के अध्यक्ष, पार्षदगण, ग्राम पंचायतों के सरपंच-पंचगण, नगर के प्रतिष्ठित डॉक्टर, पत्रकार एवं समाज के प्रमुख लोग शामिल रहेंगे।

इमदाद फाउंडेशन ने इस आयोजन को ऐतिहासिक और गरिमामय बनाने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। इस अवसर पर नगर एवं क्षेत्र की चुनिंदा हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। शहर और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ेगी।

आयोजक मंडल ने नगर के सभी सम्मानित नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस अवसर पर उपस्थित होकर समारोह को सफल बनाएं।

यह आयोजन केवल धार्मिक महत्व का प्रतीक ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारे और परस्पर सम्मान को प्रोत्साहित करने का भी एक सार्थक प्रयास है।

Share.

Contact US

सतीश शर्मा
Editor in Chief


Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663

Important Pages

Disclaimer

समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।

© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version