Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: www.cglokdarshan.com
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, धमतरी। जिले के प्रतिष्ठित क्रिश्चन हॉस्पिटल (बठेना अस्पताल) धमतरी में लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां गर्भवती महिला को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां डिलीवरी प्रक्रिया के दौरान अस्पताल के डॉक्टरों व नर्स ने नवजात को “मृत” घोषित कर परिजनों को रेफर कर दिया। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि जब परिजन महिला को दूसरे अस्पताल ले गए, वहां बच्चे ने जीवित जन्म लिया। यह घटना न सिर्फ चिकित्सा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी सोचने पर मजबूर करती है कि ऐसी लापरवाहियों से होने वाली…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के युवाओं को बेहतर शैक्षिक और प्रतियोगी संसाधन उपलब्ध कराने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। नगरीय प्रशासन और विकास विभाग ने सुकमा, दंतेवाड़ा, सूरजपुर, बैकुंठपुर, चिरमिरी जैसे दूरस्थ अंचलों सहित कुल 17 नगरीय निकायों में 18 सेंट्रल लाइब्रेरी-सह-रीडिंग जोन के निर्माण के लिए 114 करोड़ 50 लाख 77 हजार रुपये की स्वीकृति दी है। इस पहल से न केवल शहरी क्षेत्रों बल्कि दूर-दराज के युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और उच्च शिक्षा के लिए गुणवत्तापूर्ण संसाधन और शांत अध्ययन माहौल उपलब्ध होगा। सेंट्रल लाइब्रेरी-सह-रीडिंग जोन की विशेषताएं इन लाइब्रेरी-सह-रीडिंग जोनों…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जमकर नाराजगी जताई। उन्होंने पार्टी में अनुशासनहीनता के मामलों में कार्रवाई नहीं होने और वरिष्ठ नेताओं की निष्क्रियता को लेकर तीखा हमला बोला। बैठक में कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट की मौजूदगी में बघेल ने सीधे तौर पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को घेरते हुए कहा, “जो नेता मेरे खिलाफ बयान देते हैं, उन्हीं के साथ आप चाय पीते हैं।” मुख्यमंत्री पर सीधा हमला नहीं करते वरिष्ठ नेता: भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को राज्य सरकार और मुख्यमंत्री…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अध्यक्ष की रैली को लेकर मोर्चा प्रकोष्ठ अध्यक्षों की बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा पर भड़क उठे। पायलट की नाराजगी यहां तक पहुंची कि उन्होंने भरी मीटिंग में युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा को ‘वसूलीबाज’ कह दिया है। जानकारी के अनुसार बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के रैली में शामिल होने के लिए लोगों को लाने का टार्गेट दिया जा रहा था। इस पर जब आकाश शर्मा से पूछा गया तो उन्होंने पहले तो हजार से 15 सौ लोगों को लाने की बात कही। लेकिन,…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 26 जून से प्रदेशभर में व्यापक बारिश की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह से मौसम बदला हुआ है। आसमानों में बदल के साथ बारिश दर्ज हो रही है। पिछले 24 घंटे में बदला मौसम, तापमान में गिरावट बीते 24 घंटों में राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई है। डीडी नगर थाना क्षेत्र की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेज-2 में युवक किशोर पैंकरा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने धारदार हथियार से युवक का गला काटा और शव को सूटकेस में बंद कर उस पर सीमेंट का प्लास्टर चढ़ा दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या का मास्टरमाइंड एएसआई का बेटा अंकित उपाध्याय है, जो पेशे से वकील है। उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया और दोनों हत्या के बाद रायपुर से दिल्ली भाग निकले। उन्हें दिल्ली से…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर आतंकवाद और आतंकियों को संरक्षण देने वालों के खिलाफ भारत के कड़े रुख को दुनिया के सामने स्पष्ट किया है। पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए दर्दनाक हमले के बाद पीएम मोदी ने सख्त शब्दों में कहा कि निर्दोष भारतीयों का खून बहाने वालों को माफ नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ कर दिया कि भारत अब हर उस ठिकाने को खत्म कर देगा, जहां से आतंकवाद पनपता है या जिसे आतंकियों के लिए सुरक्षित समझा जाता है। ऑपरेशन सिंदूर: भारत की निर्णायक कार्रवाई हमले के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कुरुद विधायक अजय चंद्राकर का जन्मदिन कुरुद में उत्साह के साथ मनाया गया। नगर पंचायत कुरुद द्वारा विधायक अजय चंद्राकर के जन्मदिन के अवसर पर नया बाजार के मंगल पांडे चौक में सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर के करकमलों से किया गया, पश्चात सिविल अस्पताल कुरुद में अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहु, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मरीज़ों को फल एवं बिस्किट वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहु, विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर, भाजपा नगर संयोजक भोजराज चन्द्राकर, मंडल महामंत्री…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। देवों के अधिदेव भगवान शंकर की पावन नगरी काशी में स्थित ‘काशी के कोतवाल’ श्री काल भैरव जी महाराज के दिव्य मंदिर में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और देश के कल्याण हेतु प्रार्थना की। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने बाबा काल भैरव की विधिवत आराधना की और संपूर्ण राष्ट्र के लिए मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि बाबा भैरवनाथ की कृपा समस्त देशवासियों पर निरंतर बनी रहे, यही मेरी प्रार्थना है। उन्होंने देश के नागरिकों के जीवन में सुरक्षा, समृद्धि और कल्याण के प्रकाश के निरंतर प्रवाह…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर चल रही अटकलों के बीच, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने मौजूदा पीसीसी चीफ दीपक बैज की न केवल जमकर तारीफ की, बल्कि उनके नेतृत्व में और आक्रामक तरीके से आंदोलन जारी रखने का स्पष्ट संकेत भी दे दिया है। पायलट की मौजूदगी में हुई इस अहम बैठक में दीपक बैज ने 40 स्लाइड्स के पावर-पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए भाजपा सरकार के खिलाफ पिछले डेढ़ साल के संघर्ष का लेखा-जोखा पेश किया, जिसे देखकर पायलट काफी प्रभावित हुए। 40 स्लाइड्स में दिखा कांग्रेस का ‘संघर्ष’ बैठक के दौरान पीसीसी चीफ दीपक बैज…
Contact US
सतीश शर्मा
Editor in Chief
Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663
Important Pages
- List Item #1
- List Item #2
- List Item #3
Follow for more
Disclaimer
समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।
© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.