Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: www.cglokdarshan.com
छत्तीसगढ़ BJP में बड़ा फेरबदल: जिला कार्यकारिणी के लिए मंथन शुरू, पूर्व विधायकों ने भी ठोकी दावेदारी
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपने संगठन को जमीनी स्तर पर धार देने में जुट गई है। मंडल स्तर पर टीमों के गठन का काम पूरा होने के बाद अब सभी की निगाहें जिला कार्यकारिणी की घोषणा पर टिक गई हैं। इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के लिए पार्टी के भीतर मंथन का दौर शुरू हो चुका है और कई बड़े चेहरे अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। मंडल गठन के बाद अब जिलों की बारी, 36 संगठनात्मक जिलों में बनेंगी नई टीमें पार्टी सूत्रों के अनुसार, छत्तीसगढ़…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीली दवाओं की अवैध बिक्री की प्लान बना रहे एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से कुल 840 नशीली टैबलेट, 6 सिरिंज, 1 कोरेक्स सिरप, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल जब्त की गई है. कुल बरामद सामग्री की कीमत करीब ₹44,702 आंकी गई है. पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार नशीली दवाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के तहत सभी थाना प्रभारियों को एलर्ट किया गया था. इसी कड़ी में मुखबिर से खबर मिली कि एक व्यक्ति झरिया बाहरा तिराहा के पास नशीली दवाइयों के साथ ग्राहक का…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजनांदगांव/डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ की प्रज्ञागिरी पहाड़ी के पास शांति और साधना की आड़ में चलाए जा रहे योग आश्रम में पुलिस छापा के दौरान फार्महाउस की दीवारों के पीछे गांजे की पुड़िया, सेक्स टॉय और नशीले इंजेक्शन बरामद हुआ है।पुलिस का धोखा देने आरोपी तरुण अग्रवाल उर्फ सोनू तपस्वी संत की तरह सिर पर जटाएं,बड़ी दाढ़ी,नाक में नथुनी और होंठों पर शांति की बात का माया जाल फैला कर नशे का कारोबार चला रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुछ साल पहले तक तरुण गोवा में बस चुका था। वहां उसने विदेशी पर्यटकों को योग सिखाने…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी की प्रतिमा को लेकर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक बार फिर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। गौरतलब है कि 25 मई 2025 को गौरेला के ज्योतिपुर चौक से अजीत जोगी की प्रतिमा रहस्यमय परिस्थितियों में चोरी हो गई थी, जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया था। इस घटना के बाद जोगी कांग्रेस के अध्यक्ष अमित जोगी ने गौरेला थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए जिला प्रशासन को प्रतिमा की पुनर्स्थापना के लिए एक महीने का अल्टीमेटम दिया था। एक महीने की समयसीमा समाप्त होने पर, आज…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। संस्कृति विभाग द्वारा राज्य के अर्थाभावग्रस्त होनहार कलाकारों-छात्रों से अर्थाभावग्रस्त होनहार कलाकार छात्रवृत्ति प्रोत्साहन के लिए आवेदन डाक के माध्यम से आमंत्रित की गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2025 निर्धारित है। गौरतलब है कि राज्य शासन द्वारा प्रदेश के होनहार किन्तु अर्थाभावग्रस्त युवा कलाकारों को उच्च प्रशिक्षण, शिक्षा के लिए ऐसे छात्र-छात्राएं जो संगीत, नृत्य, प्रदर्शनकारी कला विधा में शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्था में अध्ययनरत, गुरूशिष्य परंपरा के तहत पारंपरिक लोक कलाएं सीखने वाले बच्चों तथा बच्चों को संस्कृति विभाग द्वारा महत्वपूर्ण विधा के अनुरूप मासिक छात्रवृत्ति प्रोत्साहन प्रदान करने के उद्देश्य…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आपातकाल के 50 साल होने पर कांग्रेस पर निशाना साधा है। शाह ने कहा कि आपातकाल कोई राष्ट्रीय आवश्यकता नहीं, बल्कि कांग्रेस और एक व्यक्ति की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता का परिचायक था। शाह ने यह बात तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के संदर्भ में कही। इंदिरा गांधी सरकार ने 25 जून 1975 को आपातकाल लागू किया था। बुधवार को देश में आपातकाल लागू हुए 50 साल पूरे हो गए। इसके चलते केंद्र सरकार कांग्रेस पर हमलावर है। गृह मंत्री ने आपातकाल के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि यह दिन…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया. खल्लारी थाना क्षेत्र के सोरम सिंघी गांव में तालाब में नहाने गए दो मासूम चचेरे भाइयों की डूबने से मौत हो गई. इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. यह हादसा यह घटना खल्लारी थाना क्षेत्र के सोरम सिंघी गांव में हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक द्रोण निषाद पिता मदन निषाद उम्र 8 साल और दुष्यंत निषाद पिता डगेश्वर निषाद उम्र 7 साल स्कूल से लौटने के बाद…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। 25 जून 1975 को लगे आपातकाल की 50वीं बरसी पर भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “आपातकाल और 1984 का सिख दंगा, ये दोनों कांग्रेस के ताज के नगीने हैं। कांग्रेस के डीएनए में लोकतंत्र की हत्या, असुरक्षा और विरोधियों का दमन शामिल है, जिसे नई पीढ़ी को जानना जरूरी है।” चंद्राकर ने सवाल उठाया कि आपातकाल के दौरान आखिर मानवाधिकार क्यों निलंबित किए गए थे। उन्होंने कहा, “आज कांग्रेस…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने Axiom-4 मिशन की ऐतिहासिक सफलता पर भारतीय गगनयात्री शुभांशु शुक्ला को ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने इस मिशन को भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक गौरवपूर्ण अध्याय बताया और शुभांशु शुक्ला की उपलब्धि पर पूरे देश की ओर से शुभकामनाएं प्रकट कीं। मुख्यमंत्री ने ट्वीट में लिखा… “गगन में लहराया तिरंगा, बढ़ाया मातृभूमि का मान। आसमान को छूने पहुंचा, भारत की संतान। Axiom-4 मिशन की ऐतिहासिक सफलता पर पायलट ग्रुप कैप्टन, भारतीय गगनयात्री शुभांशु शुक्ला को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। समूचे देशवासियों की आकांक्षाओं, विश्वास एवं शुभकामनाओं के साथ आप…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। नगर पंचायत कुरुद में आज अध्यक्ष कक्ष में पी.आई.सी. की दूसरी बैठक में नगर विकास की रूपरेखा तैयार किया गया।नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर की अध्यक्षता मे 42 बिंदुओं वाली नगर विकास के एजेण्डा मे नगर पंचायत उपाध्यक्ष सहित समस्त सभापति बैठक में सम्मिलित होकर नगर विकास के लिए सर्व सम्मति से निर्णय लिया। बैठक में मुख्य रूप से बस स्टैंड परिसर में अध्यक्ष की घोषणानुसार लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा स्थापित कर परिसर को सुंदर और व्यवस्थित करने का निर्णय लिया गया, साथ ही चंडी मंदिर के पास झंडे चबूतरे को सौंदर्यीकरण करके संविधान…
Contact US
सतीश शर्मा
Editor in Chief
Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663
Important Pages
- List Item #1
- List Item #2
- List Item #3
Follow for more
Disclaimer
समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।
© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.