Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: www.cglokdarshan.com
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक युवती के साथ नौकरी के नाम पर 6 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ज्योति साहू, जो अहिवारा की निवासी है, ने नंदिनी थाना में आरोपी जयकुमार वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोपी ने उसे सहकारी मर्यादित एपेक्स बैंक में प्रबंधक पद पर भर्ती कराने का झांसा दिया था और इसके बदले में 6 लाख रुपये की मांग की थी। पीड़िता ने वर्ष 2023 से 2024 के बीच आरोपी को नगद 6 लाख रुपये दिए थे। लेकिन जब लंबे समय तक नौकरी नहीं लगी, तो पीड़िता…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। दबंगों ने घर में घुसकर लाठी, डंडे और चाकू से हमला कर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी, वहीं उसके दो बेटों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार, घटना बिरेझर चौकी क्षेत्र ग्राम कोड़ेबोड़ की है, जहाँ दो पक्षों में पहले विवाद हुआ और मामला थाने तक जा पहुंचा। शिकायत करने के बाद जैसे ही शिकायतकर्ता पक्ष के लोग घर लौटे, तभी आरोपी पक्ष के छह लोग हथियारों से लैस होकर उनके घर पहुंचे। दरवाजा तोड़ा और घर में…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सुपरस्टार स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर तहलका मचा दिया। 62 गेंदों में 15 चौके और 3 छक्के जड़कर उन्होंने 112 रन की शानदार पारी खेली। उनकी इस धुआंधार पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 210 रन का पहाड़ खड़ा किया। जवाब में इंग्लैंड की टीम 14.5 ओवर में 113 रन पर ढेर हो गई और 97 रनों से मुंह की खानी पड़ी। कप्तान हरमनप्रीत कौर चोट के कारण नहीं खेलीं, तो मंधाना ने कमान संभाली। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत गोबरा नवापारा के राशन दुकानों में राशन कार्ड धारियों की लंबी लाइन लगी हुई है। सर्वर डाउन होने , नेटवर्क के काम नहीं करने ,मशीन के काम नहीं करने से लोग काफी परेशान है । उपभोक्ता अपने-अपने राशन कार्ड जमा करके जा रहे हैं। यहां पर यह बताना लाजिमी होगा कि आज 29 तारीख को राशन वितरण का अंतिम दिन है जिसकी वजह से राशन दुकानों में उपभोक्ताओं की काफी भीड़ नजर आ रही है। ऐसी जानकारी मिली है कि राशन लेने के लिए तारीख आगे बढ़ा दी गई है…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। प्रथमेश हॉस्पिटल रायपुर एवं नगर साहू समाज नवापारा के तत्वाधान में शुक्रवार को नगर साहू समाज छात्रावास भवन में निशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.तेजेंद्र साहू के विशेष मार्गदर्शन में किया गया। शिविर में डॉ.सुलभ चंद्राकर हृदय रोग विशेषज्ञ,डॉ राजीव साहू न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ,जनसम्पर्क अधिकारी सुरजीत साहू एवं स्टाफ के द्वारा निशुल्क बीपी,शुगर,ईसीजी जांच कर उचित इलाज एवं परामर्श दिया गया। जहां सैकड़ो मरीजों ने शिविर में पहुँच कर स्वास्थ्य लाभ लिये।शिविर के उद्घाटन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी संजय साहू,नगर साहू…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम/गरियाबंद। गरियाबंद कलेक्टर के निर्देश में समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में आज फिंगेश्वर में सिकल सेल जांच एवं दिव्यांगजनो के चिकित्सा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण के अलावा दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यू.डी.आई डी. कार्ड भी बनाया गया। शिविर का आयोजन जनपद पंचायत फिंगेश्वर में किया गया। शिविर में कुल 156 दिव्यांगजन पंजीकृत किए गए। शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, मनोरोग सहित अन्य प्रकार के विशेषज्ञ डॉक्टर उपस्थित होकर दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य जांच किया। साथ ही आवश्यक सलाह प्रदान करते हुए हुए उपचार भी किया।…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन संवाददाता तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम। नवापारा क्षेत्र में खनिज विभाग ने अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. बीती रात ग्राम पारागांव में विभागीय टीम ने दबिश देकर वहां अवैध उत्खनन में लगी चैन माउंटेन मशीन को मौके पर ही जब्त कर लिया. इसके अलावा टीम ने नवापारा क्षेत्र में रेत परिवहन कर रहे 7 हाईवा वाहनों को भी जप्त किया है. इस कार्रवाई के बाद रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है.रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खनिज उप संचालक के.के. गोलघाटे के नेतृत्व में की गई । कारवाई के दौरान प्रमुख रूप…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद/धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद वासियों के लिए सालों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के बाद, कुरुद नगर पंचायत को नगर पालिका परिषद के रूप में उन्नत करने की आधिकारिक कवायद शुरू हो गई है। यह फैसला कुरुद के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा, जिससे शहर को एक नई पहचान मिलेगी। अब कुरुद को मिलेगी नई पहचान, क्या होंगे फायदे? कुरुद को नगर पालिका का दर्जा मिलना सिर्फ एक प्रशासनिक बदलाव नहीं, बल्कि शहर के सुनहरे भविष्य की गारंटी है। 2011 की जनगणना के अनुसार 13,783…
रायपुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। 77 SI और ASI अधिकारियों के तबादले का आदेश SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने जारी किया। वर्षों से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों को नई जगह भेजा गया है, जिससे पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता और प्रभावशीलता की उम्मीद है। @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग के अंदर एक बार फिर से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने 77 पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस लिस्ट में 15 सब इंस्पेक्टर (SI) और 62 असिस्टेंट सब…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर/धमतरी। विशाखापट्टनम-रायपुर भारतमाला परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण में बड़े पैमाने पर घोटाला सामने आया है। जांच में पाया गया कि एसडीएम निर्भय कुमार साहू, तहसीलदार शशिकांत कुर्रे, नायब तहसीलदार लखेश्वर किरण और पटवारी जितेंद्र साहू, बसंती धृतलहरे और लेखराम देवांगन ने भूमाफियाओं को नियमों के खिलाफ कई गुना ज्यादा मुआवजा दिलाया। इससे सरकारी खजाने को करीब 600 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। वारंट के बाद भी पुलिस के हाथ खाली राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कई बार पूछताछ के लिए नोटिस भेजे, लेकिन…
Contact US
सतीश शर्मा
Editor in Chief
Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663
Important Pages
- List Item #1
- List Item #2
- List Item #3
Follow for more
Disclaimer
समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।
© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.