Author: www.cglokdarshan.com

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में इस सावन का झूलनोत्सव ऐतिहासिक और भव्य होने जा रहा है। इस वर्ष श्रद्धालु राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान रामलला और प्रथम तल पर विराजे सीताराम के दर्शन 10 करोड़ रुपये की लागत वाले सोने के झूलों में कर सकेंगे। मंदिर ट्रस्ट द्वारा विशेष रूप से बनवाए जा रहे ये झूले हीरे, मणिक और पन्ना जैसे रत्नों से जड़े होंगे। मुंबई के कारीगर कर रहे हैं निर्माण ये भव्य झूले मुंबई के अनुभवी कारीगरों द्वारा तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें से हर एक का वजन लगभग 5 किलो सोने…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को भारत सरकार ने तीन महीने का सेवा विस्तार प्रदान किया है, जिसके बाद वे अपने पद पर बने रहेंगे। यह फैसला आज भारत सरकार द्वारा लिया गया, जिसने राज्य की ब्यूरोक्रेसी में एक नया मोड़ ला दिया। अमिताभ जैन छत्तीसगढ़ के पहले मुख्य सचिव होंगे, जिन्हें सेवा विस्तार मिला है। इससे पहले, आज ही राज्यपाल रमेन डेका ने अमिताभ जैन को शाल और श्रीफल भेंट कर उनकी विदाई की थी। राज्य सरकार ने भी जैन को विदाई देने के लिए कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। लेकिन भारत सरकार के इस…

Read More

                      (प्रतीकात्मक फोटो) @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन धमतरी/नगरी। धमतरी जिले में हाथी के हमले से युवक की मौत हो गई. इस घटना के बाद से लोगों में दहशत है. पूरा मामला धमतरी वन परिक्षेत्र के लीलर गांव की बताई जा रही है. जहां इन दिनों सिंगल हाथी घूम रहा है. हालांकि ये हाथी कौन से दल का है ये अभी साफ़ नहीं हो पाया है. हाथियों की ट्रेकिंग की जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक शाम करीब सात बजे देवचरण निषाद उम्र करीब 35 वर्ष अपने साथी के साथ अपने खेत…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। रायपुर के चंगोराभाठा स्थित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ स्कूल में जब सालों बाद पुराने दोस्त मिले, तो माहौल हंसी, ठहाकों और यादों से गूंज उठा। यह कोई आम रियूनियन नहीं था, यह जश्न था उस अदम्य साहस का, जिसने शारीरिक चुनौतियों को बौना साबित कर दिया। इसी भीड़ में दो ऐसे हीरे भी थे, जिन्होंने दृष्टिबाधिता को हराकर न सिर्फ अपने लिए एक मुकाम बनाया, बल्कि आज वे सामान्य छात्रों को ज्ञान की रोशनी दे रहे हैं। कोर्ट-कचहरी से लड़कर बनीं प्रोफेसर: भोजकुमारी की न्याय की जंग रायगढ़ की भोजकुमारी पटेल की कहानी संघर्ष और जीत की…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। राजधानी रायपुर के नजदीकी खरोरा थाना क्षेत्र के सिर्री गांव में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा सिर्री गांव के पास उस समय हुआ जब दो बाइकें तेज रफ्तार में एक-दूसरे से टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में घायल…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट की बैठक आज मंत्रालय में आयोजित है। यह बैठक कई मामलों में बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे शुरू होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और निर्णय संभावित हैं। बैठक का केंद्रबिंदु नए मुख्य सचिव का परिचय और सेवानिवृत्त हो रहे मुख्य सचिव अमिताभ जैन को औपचारिक विदाई देना रहेगा। अमिताभ जैन को दी जाएगी भावभीनी विदाई 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमिताभ जैन ने छत्तीसगढ़ में सबसे लंबा कार्यकाल निभाने वाले मुख्य सचिव के रूप में ऐतिहासिक…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। रविवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक से पहले शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रामेन डेका से राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल को मुख्यमंत्री साय ने शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। जानकारी के अनुसार राज्यपाल जुलाई के पहले हफ्ते में विदेश जाने वाले हैं। हालांकि अभी राज्यपाल के विदेश दौरा के अधिकृत कार्यक्रम जारी नहीं हुए हैं। आज है कैबिनेट की अहम बैठक बता दें कि आज 30 जून को कैबिनेट की बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन को विदाई दी जाएगी। नए मुख्य…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। राजधानी रायपुर में रविवार से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. शहर के बूढ़ातालाब में आज सुबह नवजात का शव तैरता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया. तालाब पहुंचे मछुआरे ने शिशु के शव को देखा तो उनके होश उड़ गए. उसने फौरन पुलिस को इसकी खबर दी. जिसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है. पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में नवजात का शव मिलने की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद तालाब से शव को बरामद किया गया और…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। राजीव भवन में रविवार को NSUI की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के दौरान बड़ा हंगामा मच गया, जब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज का आईफोन चोरी हो गया। जानकारी के मुताबिक, बैठक शिक्षा के अधिकार को लेकर बुलाई गई थी, जिसमें प्रदेशभर से NSUI के कार्यकर्ता शामिल हुए थे। इसी दौरान दीपक बैज का मोबाइल गायब हो गया। मोबाइल ट्रैक करने पर पता चला कि वह करीब 200 मीटर दूर बंद कर दिया गया है। चोरी की घटना से बदनामी न हो, इसलिए इस मामले को बाहर न बताने की हिदायत दी गई है। फिलहाल…

Read More

@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कीव। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रविवार सुबह रूस ने यूक्रेन के खिलाफ अब तक के सबसे बड़े हवाई हमलों में से एक को अंजाम दिया। इस हमले में रूस ने 500 से अधिक हवाई हथियारों – जिनमें ड्रोन, क्रूज मिसाइलें और बैलिस्टिक मिसाइलें शामिल थीं – का इस्तेमाल किया। हमले के दौरान यूक्रेन का एक F-16 फाइटर जेट नष्ट हो गया, जिसमें सवार पायलट की मौके पर मौत हो गई। यह जानकारी यूक्रेनी वायुसेना ने आधिकारिक रूप से साझा की है। सात हवाई लक्ष्यों को मार गिराया यूक्रेनी वायुसेना के अनुसार, पायलट ने अद्भुत साहस का परिचय देते…

Read More