Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: www.cglokdarshan.com
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व ज्ञान, श्रद्धा और आध्यात्मिकता का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है, जिसे व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस साल गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई 2025 को पूरे देश में उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इस दिन अपने गुरुदेव, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है, साथ ही यह महर्षि वेद व्यास की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। आइए जानते हैं गुरु पूर्णिमा 2025 की तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इसके…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर/धमतरी। छत्तीसगढ़ के सर्वमान्य हास्य व्यंग्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे जी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके व्यंग्य की प्रासंगिकता साहित्य में सदियों नहीं अविस्मरणीय रहेगी। स्व. दुबे जी ने छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक विरासत को न सिर्फ समृद्ध किया अपितु वैश्विक पटल पर छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ी और छत्तीसगढ़ के संस्कृति-परंपराओं को पहचान दिलाई। हास्य व्यंग्य के माध्यम से जनता के तपन, पीड़ा और संत्रास को स्पष्टता बेबाकी और सहजता से कह पाने की अद्भुत कला स्वर्गीय सुरेन्द्र दुबे में रही। उक्त उद्गार अनुराग साहित्य एवं कला संस्था कठौली के सौजन्य से जोगी बाबा आश्रम कठौली…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरुद के प्रशिक्षक द्वय रमाकांत सिन्हा (रिटेल) एवं मिथलेश्वर सोनकर (मीडिया&एंटरटेनमेंट) के मार्गदर्शन में कुरुद में व्यावसायिक शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षकों के द्वारा गली मोहल्लों में घूम घूम कर पालकों को व्यावसायिक पाठ्यक्रम के लाभ, दैनिक जीवन में उपयोगिता तथा कौशल विकास के द्वारा रोजगार के अवसर की जानकारी दी जा रही है। व्यावसायिक शिक्षा के द्वारा छात्राएं अपने कैरियर का निर्माण कर सकते हैं। जिसके अंतर्गत प्रतिवर्ष अतिथि व्याख्यान, औद्योगिक भ्रमण, इंटर्नशिप, ऑन जॉब ट्रेनिंग कराया जाता है जिससे छात्राएं कार्यस्थल पर जाकर सभी कार्य के बारीकियों…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। कुलेश्वर महादेव शासकीय महाविद्यालय गोबरा नवापारा में जनभागीदारी समिति की प्रथम परिचयात्मक बैठक संपन्न हुई जिसमें महाविद्यालय से सम्बन्धित समस्याओं पर भी चर्चा की गई।जिसमे समिति की अध्यक्षा श्रीमति जीना निषाद सांसद प्रतिनिधि अशोक गंगवाल ,विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर राजू रजक, अशोक नागवानी, राजकुमार कंसारी, ईश्वर देवांगन, फुलजी साहू, लखन लाल सिन्हा, देवेंद्र सेन, रोमन साहू, शिवा साहू,अग्नि यादव सहित महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमति मधुरानी शुक्ला सहित महाविद्यालय के अध्यापकगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। ग्राम बकली के हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शाला और प्राथमिक शाला का सामूहिक कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती नंदनी कोमल दीदी सभापति सहकारिता एवं उद्योग जिला पंचायत गरियाबंद साथ में श्रीमती नंदनी साहू सभापति महिला बाल विकास जिला पंचायत गरियाबंद अध्यक्षता श्री सतीश यादव जी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर विशेष अतिथि में श्रीमती बिंदा साहू सरपंच श्रीमती पूजा भारती जनपद सदस्य श्री चंद्रप्रकाश सेन जी अध्यक्ष शाला विकास प्रबंधन समिति हाईस्कूल बकली श्रीमती सुरेखा मिरी जी उप सरपंच बकली श्री गणपत तारक जी अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शाला…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कोरबा/सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की बारिश राहत के बजाय आफत बनकर बरस रही है। प्रदेश के कई जिलों में हो रही मूसलाधार बारिश ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कोरबा और सूरजपुर जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं, जहां नदी-नाले उफान पर हैं, स्टॉप डैम टूट गया है और कई गांवों का मुख्य मार्गों से संपर्क पूरी तरह कट गया है। कोरबा में बाढ़ का कहर: 20 एकड़ फसल जलमग्न, 20 साल पुराना पुल बहा कोरबा जिले के करतला ब्लॉक में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। यहां बांसाझार्रा में बना स्टॉप डैम पानी के प्रचंड वेग के आगे…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, अहमदाबाद। गुजरात हाईकोर्ट ने एक अनोखे और हैरान करने वाले मामले में सख्त रुख अपनाया है, जिसमें एक युवक ने वर्चुअल सुनवाई के दौरान शौचालय से जुड़कर कोर्ट की गरिमा को ठेस पहुंचाई। इस घटना के बाद, कोर्ट ने युवक के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू कर दी है और सोशल मीडिया से वायरल वीडियो हटाने का आदेश भी दिया है। यह वाकया इस तरह है, जब अब्दुल समद नामक युवक एक आपराधिक मामले में एफआईआर रद्द कराने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात हाईकोर्ट से जुड़ा था। वीडियो में देखा गया कि अब्दुल समद पीली टी-शर्ट पहने…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाला क्रिकेट दौरा अब स्थगित कर दिया गया है। बीसीसीआई (BCCI) ने कूटनीतिक स्थिति को देखते हुए बांग्लादेश के खिलाफ आयोजित होने वाले तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज को रद्द कर दिया है। यह फैसला क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि भारतीय टीम को अगस्त 2025 में बांग्लादेश में इन मैचों में हिस्सा लेना था। बीसीसीआई का यह अहम निर्णय बीसीसीआई और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की ओर से आधिकारिक रूप से इस दौरे को स्थगित करने का ऐलान जल्द किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक,…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में 5 जुलाई का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब 20 साल बाद उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक मंच पर साथ दिखाई दिए। इस संयुक्त सभा ने राज्य की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है, और दोनों पार्टियों के भविष्य को लेकर चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) और शिवसेना (यूबीटी) ने मुंबई में ‘आवाज मराठीचा’ नाम से एक संयुक्त सभा आयोजित की, जिसमें उन्होंने राज्य सरकार द्वारा मराठी भाषा पर कथित हिंदी का दबाव डालने के खिलाफ विरोध जताया। क्या बोले उद्धव ठाकरे सभा में उद्धव ठाकरे ने…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, मुंगेली। मुंगेली जिले के पथरिया थाना क्षेत्र स्थित पेठुलकापा गांव की चार स्कूली छात्राएं शुक्रवार शाम को गायब हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पथरिया पुलिस की टीम सक्रिय हो गई। आसपास के गांव में छात्राओं की तलाश की जा रही है। इसके अलावा आसपास के जिलों में भी इसकी सूचना दी गई है। देर रात छात्राओं के स्वजन थाने पहुंचे। उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पथरिया थाना प्रभारी आरएल चंद्रा ने बताया कि शुक्रवार की रात सूचना मिली कि पेठुलकापा गांव की चार…
Contact US
सतीश शर्मा
Editor in Chief
Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663
Important Pages
- List Item #1
- List Item #2
- List Item #3
Follow for more
Disclaimer
समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।
© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.