Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: www.cglokdarshan.com
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बाल संप्रेषण गृह के परिवीक्षा अधिकारी रामकुमार सूर्यवंशी ने एक नाबालिग अपचारी बालक के साथ अप्राकृतिक यौन शोषण किया। यह घटना पुलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाल संप्रेषण गृह में हुई, जहां पीड़ित नाबालिग हत्या के एक मामले में पिछले 35 महीनों से बंद है। आरोपी ने नाबालिग को उसके भाई से मिलवाने का झांसा देकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। ऐसे हुआ खुलासा न्यायालय की एक परीक्षण टीम नियमित रूप से बाल संप्रेषण गृह का दौरा करती है ताकि वहां की व्यवस्थाओं…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 7 जुलाई, 2025 की देर रात ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पॉम मॉल के वन नाइट क्लब के बाहर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक युवती का शराब के नशे में हाई वोल्टेज ड्रामा भी सामने आया, जिसने पुलिस के साथ बहस की। मारपीट के दौरान एक थार वाहन में तोड़फोड़ की गई और सड़क पर हंगामा मचा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने स्थानीय लोगों और प्रशासन का ध्यान खींचा है। क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, कोरबा के टीपी नगर…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, सरगुजा। मैनपाट में भाजपा प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन है. इस दौरान बीजेपी प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा, भाजपा के कार्यकर्ता निरंतर अभ्यासरत रहते हैं. हमारे कार्यकर्ता, नेता बेहतर करते रहे, इसलिए इस तरह का आयोजन पार्टी करती रहती है. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, कांग्रेस का समर्पण और संकल्प सिर्फ भ्रष्टाचार है. कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी नबीन ने कहा, कांग्रेस में किसी चीज के प्रति समर्पण नहीं है. किसी चीज का सकंल्प नहीं है. कांग्रेस का संकल्प और समर्पण केवल भ्रष्टाचार है. इसमें वे अच्छा अभ्यास करते हैं. कोरोना काल…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए ‘कृषि उन्नति योजना’ के तहत बड़ा ऐलान किया है। इस योजना का क्रियान्वयन खरीफ 2025 से शुरू होगा। इसका मकसद कृषि में निवेश को बढ़ावा देना, लागत घटाना और फसल विविधिकरण को प्रोत्साहित करना है। योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन कराया है। मंत्रालय द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि राज्य का अधिकांश क्षेत्र वर्षा आधारित होने से मौसमी प्रतिकूलता एवं कृषि आदान लागत में वृद्धि के कारण कृषि आय में अनिश्चितता बनी रहती है, फलस्वरुप कृषक फसल उत्पादन…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। नगरपालिका गोबरा नवापारा के उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी के प्रयास से वार्ड 20 शीतला पारा में MGM हॉस्पिटल रायपुर द्वारा निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 60 लोगो का नेत्र जांच किया गया। जिसमें 8 लोगो को मोतियाबिंद से पीड़ित पाया गया। जिसमे से 2 लोगो तत्काल इलाज हेतु रायपुर भेजा गया। वही 32 लोगो को निःशुल्क चश्मा प्रदान किया गया। आयोजन में MGM के स्टाफ़ तथा वार्ड 21 के पार्षद अजय साहू, मुकेश निषाद,वीरेंद्र साहू सहित वार्डवासियों ने सहयोग प्रदान किया।
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ा। बदमाश थाने के अंदर से एक लैपटॉप और प्रिंटर चुरा ले गए। यह सब तब हुआ जबकि थाने के अंदर 24 घंटे पुलिस मौजूद रहती है और लैपटॉप मेज के दराज में अंदर रखा था। यह घटना पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़ा करती है, क्योंकि यह चोरी पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बीच हुई। पुलिस प्रशासन इस घटना को लेकर काफी परेशान हैं और चोर को पकड़ने की कोशिशें तेज कर दी हैं। घटना 3 जुलाई की रात की…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। राजिम और आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! दशकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बहुप्रतीक्षित नवा रायपुर-धमतरी-राजिम रेललाइन परियोजना का काम लगभग पूरा हो चुका है और रेलवे ने 15 अगस्त, 2025 से राजिम तक सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने की तैयारी कर ली है। यह कदम न केवल तीर्थयात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात होगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी आवागमन का एक सुगम और सस्ता माध्यम बनेगा। अंतिम चरण में परियोजना, बस हरी झंडी का इंतजार रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अभनपुर से राजिम के बीच मीटर गेज…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना आमानाका और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) की संयुक्त टीम ने चंदनीडीह ओवरब्रिज पर नाकाबंदी कर कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश से लाई जा रही 20 पेटी (240 बोतल) अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में दो चारपहिया वाहन और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 17 लाख रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई 6 और 7 जुलाई की रात को की गई,…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा-राजिम। डॉक्टर्स डे के अवसर पर नवापारा शहर की जानी मानी धार्मिक व सामाजिक संस्था श्री सालासर सुंदर कांड हनुमान चालीसा जन कल्याण समिति ने शहर के डॉक्टरों का सम्मान किया। जिसमें शहर के देवतुल्य डॉक्टर डॉ. बलजीत सिंह, डॉ. प्रकाश गुप्ता, डॉ. वीरेंद्र हिरोंदिया, डॉ. दिलीप शाह, डॉ. टीएन रमेश, डॉ. राजेंद्र गदिया, डॉ. तेजेंद्र साहू, पुनीत गोस्वामी, डॉ. सौरभ भांडगे, डॉ. नितिन शेवानी, डॉ. राजेश्वर पटेल, डॉ. प्रतीक शाह, डॉ. उजाला शाह, डॉ. उमेश भोई, डॉ. रमेश कुमार सोनसायटी, डॉ. मोहनलाल सोनकर, डॉ. लीलाराम साहू, डॉ. जीवनजोत सिंह, डॉ. अनुज जैन, डॉ. युक्ति…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, धमतरी। देश के प्रतिष्ठित निवेशक और बाजार विशेषज्ञ श्री मधुसूदन केला ने कलेक्टर अबिनाश मिश्रा से सौजन्य मुलाकात की और जिले के विकास तथा निवेश संभावनाओं पर सार्थक चर्चा की। उन्होंने बताया की वे कुरुद के मूल निवासी हैं और उनकी प्रारंभिक शिक्षा धमतरी शासकीय पीजी कॉलेज से हुई है। अपने जन्म स्थान से गहरा जुड़ाव रखने वाले श्री केला ने कलेक्टर से मुलाकात के दौरान धमतरी की प्रगति, उद्योग और नवाचार की संभावनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। कलेक्टर श्री मिश्रा ने श्री केला का स्वागत करते हुए उन्हें जिले में पर्यटन, क़ृषि, युवा कौशल , उद्योगो को…
Contact US
सतीश शर्मा
Editor in Chief
Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663
Important Pages
- List Item #1
- List Item #2
- List Item #3
Follow for more
Disclaimer
समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।
© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.