Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: www.cglokdarshan.com
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक, धार्मिक और पर्यटन महत्व के केंद्र छत्तीसगढ़ के प्रयाग राजिम त्रिवेणी संगम क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर विधायक रोहित साहू द्वारा एक के बाद एक ठोस पहल की जा रही है। इसी कड़ी में उन्होंने आज इंटेक वेल लक्ष्मण झूला से चौबेबंधा पुल तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। लगभग ₹34 करोड़ की लागत से बनने वाली यह सड़क नदी किनारे होते हुए नवीन मेला स्थल तक जाएगी, जिससे क्षेत्र की यातायात सुविधा और पर्यटन कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा। निरीक्षण से पूर्व राजिम विश्राम गृह…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 1 करोड़ 18 लाख रुपए के 23 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें से 8 नक्सली माओवादियों की सबसे खतरनाक PLGA बटालियन नंबर 1 के सदस्य हैं। एक नक्सली लोकेश उर्फ पोड़ियाम भीमा भी है जिसने साल 2012 में सुकमा कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन को किडनैप किया था। वहीं इनमें 9 महिला नक्सली भी शामिल है। साथ ही 3 दंपती भी हैं जिन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़कर, मुख्य धारा में लौट आए हैं। ये सभी नक्सली अलग-अलग मुठभेड़ों में सैकड़ों जवानों की हत्या में शामिल थे। दरअसल, बस्तर में पहली बार एक…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर/अभनपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अभनपुर के ग्राम सातपारा में सड़क किनारे संदिग्ध हालत में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने अभनपुर थाना पुलिस को इसकी खबर दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच में जुट गई है. यह मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के मुताबिक नगर पालिका परिषद में कचरा गाड़ी का चालक अभनपुर निवासी मुकेश टंडन बुधवार को घर से निकला था. लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. अभनपुर-धमतरी…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सरकारी स्कूल के दो छात्रों के बीच हुए खूनी संघर्ष की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस झगड़े में 7वीं कक्षा के एक छात्र ने दूसरे छात्र पर ब्लेड से हमला कर दिया। आरोपी छात्र ने पीड़ित के चेहरे और गले पर धारदार ब्लेड से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र स्थित शासकीय स्कूल की है। बताया गया कि स्कूल में छुट्टी के दौरान कुछ बच्चे पास ही स्थित बांसबाड़ी नर्सरी में खेलने चले गए थे। पीड़ित छात्र भी अपने दोस्तों के साथ वहीं…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर/बेमेतरा/आरंग। बेमेतरा जिले के नवागढ़ क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब आरंग विधायक और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी कर हमला कर दिया। यह घटना चारभांठा ढोलिया और भोईनाभांठा के बीच बायपास रोड पर हुई, जब विधायक एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर रायपुर लौट रहे थे। तेज रफ्तार के कारण विधायक बाल-बाल बच गए, लेकिन इस हमले ने जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, विधायक गुरु खुशवंत साहेब अपनी गाड़ी में नवागढ़ क्षेत्र के एक सामाजिक…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कुरुद में 11 जुलाई को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता एसडीएम नभसिंह कोसले ने की। संचालन प्राचार्य ग्लोरिया मिंज ने किया। बैठक में पढ़ाई, प्रशासन और आधारभूत सुविधाओं पर चर्चा हुई। पिछले सत्र के परीक्षा परिणामों की समीक्षा की गई। अभिभावक-शिक्षक बैठक के निष्कर्षों पर बात हुई। कमजोर छात्रों के लिए ऑफलाइन विशेष कक्षाएं चलाने का निर्णय लिया गया। सभी सदस्यों ने इसका समर्थन किया। इको क्लब, वान महोत्सव, ग्रीन स्कूल अभियान और शाला प्रवेश के नवाचारों की जानकारी दी गई। पीटी-1 परीक्षा की रूपरेखा तय की गई। कक्षा 3 से…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नई दिल्ली। RSS प्रमुख मोहन भागवत के 75 की उम्र में राजनीतिक संन्यास की सलाह ने नया सियासी तूफान खड़ा कर दिया है. विपक्ष ने PM मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि क्या वे भी अब संन्यास लेंगे? @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नागपुर में बुधवार को एक किताब के विमोचन कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा-‘जब आप 75 साल के हो जाते हैं, तो अब आपको रुक जाना चाहिए और दूसरों के लिए रास्ता बनाना चाहिए.’ यह बयान दिवंगत RSS विचारक मोरोपंत पिंगले को समर्पित एक पुस्तक के विमोचन…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। रायपुर नगर निगम में सफाई व्यवस्था को लेकर एक नई गड़बड़ी सामने आई है। पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने अपने कार्यकाल में ‘महापौर विशेष सफाई सेल’ बनाया था। जिसमें शहर भर से सफाई की शिकायतें दर्ज करने के लिए एक टोल फ्री नंबर (9301953294) जारी किया गया था। इस सेल में 100 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी, जो शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करते थे। हालांकि यह सेल अब बंद हो चुका है, लेकिन इसके कर्मचारी आज भी काम कर रहे हैं और हर महीने वेतन पा रहे हैं। तैनाती का कोई सटीक रिकार्ड नहीं निगम…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा प्लेटफॉर्म “शिवा बुक” का भंडाफोड़ किया है, जो चर्चित “महादेव बुक” की तर्ज पर संचालित किया जा रहा था। इस नेटवर्क से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें तीन आरोपी दुर्ग जिले के सुपेला क्षेत्र के निवासी हैं। इनके पास से पुलिस को 20 करोड़ रुपए से अधिक के बैंक ट्रांजेक्शन से जुड़े रिकॉर्ड, 50 हजार रुपए नकद, 2.28 लाख की बैंक राशि, 25 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप और 6.62 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त हुई है। एसपी लक्ष्य शर्मा ने बताया कि छुईखदान थाना पुलिस…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारत सरकार के केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गा दास उइके ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, रायपुर में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने राज्य मंत्री उइके का पारंपरिक कोसा वस्त्र और बेल मेटल से निर्मित स्मृति चिह्न भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच जनजातीय क्षेत्रों के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार जनजातीय अंचलों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल और आजीविका जैसे क्षेत्रों में तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनजातीय युवाओं…
Contact US
सतीश शर्मा
Editor in Chief
Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663
Important Pages
- List Item #1
- List Item #2
- List Item #3
Follow for more
Disclaimer
समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।
© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.