Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: www.cglokdarshan.com
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन नवापारा राजिम। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ के आदेश के परिपालन में विकासखंड शिक्षा अधिकारी अभनपुर श्रीमती धनेश्वरी साहू एवं विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक श्री राकेश साहू के निर्देशानुसार विकासखंड अभनपुर के समस्त शासकीय विद्यालयों में भारत की आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वाधान में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में संकुल पोंड़ में संयुक्त रूप से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोंड़, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पोंड़, शासकीय प्राथमिक शाला पोंड़ में स्वच्छता और सुजलता का शपथ कार्यक्रम,तिरंगे के साथ सेल्फी पोर्टल में…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा-राजिम। सावन मास की पावन बेला में, त्रिवेणी संगम के तट पर स्थित घटोरिया महादेव मंदिर में कंसारी समाज द्वारा आयोजित भव्य जलाभिषेक अनुष्ठान सोमवार को विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुआ। नगर के मूलवासी और समृद्ध कंसारी समाज ने भक्ति भाव से शिवलिंग पर गंगाजल और पुष्प अर्पित कर महादेव का अभिषेक किया। पूरे आयोजन का नेतृत्व पंडित सिद्धेश्वरानंद महाराज ने किया, जिनके सान्निध्य में शिवसाधकों ने मंत्रोच्चार, रुद्राभिषेक और पूर्णाहुति के साथ अनुष्ठान पूर्ण किया। इसके पश्चात मंदिर प्रांगण में प्रसाद वितरण हुआ और श्रद्धालुओं को नगर के मध्य स्थित सत्यनारायण मंदिर में आयोजित भोग-भंडारे में…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों एक घटना चर्चा में है, जिसने न सिर्फ़ स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली, बल्कि सत्ता और कानून के रिश्ते पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 9 अगस्त 2025 की रात, बलौदाबाजार जिले के ग्राम ढाबाडीह स्थित नंदलाल फ्यूल पेट्रोल पंप पर जो हुआ, वह केवल एक आपराधिक वारदात नहीं, बल्कि उस मानसिकता का प्रतिबिंब है जिसमें सत्ता से जुड़ाव, अपराध करने का लाइसेंस समझा जाता है। घटनाक्रम पीड़ित विनोद दुबे, जो पेट्रोल पंप में सुपरवाइज़र हैं, रात करीब 11 बजे अपने काम में व्यस्त थे। तभी आरोपी आशीष बघेल (ग्राम…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और तकनीकी उपयोग का उदाहरण पेश करते हुए, शासकीय प्राथमिक शाला सहिसपारा, राजिम में पदस्थ सहायक शिक्षक जितेंद्र कुमार साहू को विनोबा एप में उत्कृष्ट शैक्षणिक गतिविधियों के लिए विकासखंड स्तर पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान बुधवार को ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, फिंगेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामेंद्र कुमार जोशी एवं विनोबा एप के जिला समन्वयक शुभम पटेल द्वारा प्रदान किया गया। जितेंद्र साहू ने अपनी कक्षा में बच्चों को सिखाने के लिए नवाचारी शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन किया और उनकी फोटो व वीडियो को…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा आयोजित स्वच्छता संगम-2025 में नवापारा नगर पालिका को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष श्रेणी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रायपुर संभाग स्तर पर शिकायत निवारण, अपशिष्ट प्रबंधन, दार्शनिक स्वच्छता और नागरिक प्रतिक्रिया में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रदान किया गया। बिलासपुर इनडोर स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने नवापारा नगर पालिका को सम्मानित किया। राज्य के कुल 192 नगरीय निकायों में नवापारा ने 21वां स्थान हासिल किया,…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा-राजिम। पर्वाधिराज पर्युषण पर्व की अगुवानी में स्थानीय श्वेताम्बर जैन मंदिर प्रांगण में अक्षय निधि, समवसरण, विजयकषाय तप, अरिहंत पद आराधना सहित विभिन्न तपस्याओं का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक अपनी-अपनी तपश्चर्या प्रारंभ की, जिससे मंदिर परिसर भक्ति और साधना के रंग में रंग गया। इस अवसर पर दादाबाड़ी में प्रभु प्रतिमा की स्थापना संपन्न हुआ। कुंभ कलश स्थापना का लाभ सोनराज अजय कोचर परिवार ने लिया। ज्ञान पूजा एवं स्थापना का लाभ हुकुमचंद पारख परिवार ने लिया। धूप पूजा का लाभ संपतलाल हेमंत चौरड़िया परिवार ने लिया। अखंड दीप स्थापना का लाभ गुलाबचंद बंगानी…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, गोबरा नवापारा। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अटल नगर और नगर पुलिस अधीक्षक अटल नगर के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेश जायसवाल के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ग्राम टीला स्थित नर्सरी के पास झोपड़ीनुमा होटल में अवैध शराब बिक्री की सूचना मुखबिर से मिली। टीम ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति सूर्यप्रकाश जांगड़े (उम्र 33 वर्ष, निवासी सतनामपारा टीला, चौकी चंपारण) को पकड़ा। तलाशी में आरोपी के कब्जे से एक सफेद झोले…
भूमि पट्टा, खाद की कालाबाजारी पर रोक और एमएसपी सहित कई मुद्दों पर आंदोलन तेज संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। संयुक्त किसान मोर्चा, दिल्ली के देशव्यापी आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) छत्तीसगढ़ की गरियाबंद जिला इकाई के नेतृत्व में किसानों ने बुधवार को राजिम में मोटरसाइकिल तिरंगा रैली निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने रैली के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम 15 सूत्रीय ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ) राजिम को सौंपा। प्रमुख मांगों में वर्षों से काबिज भूमि पर पट्टे का अधिकार, खाद की कालाबाजारी पर रोक, बढ़ी हुई न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का…
संवाददाता तुकाराम कंसारी @छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, गोबरा-नवापारा। छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के स्वाभिमान, मान-सम्मान और सांस्कृतिक अस्मिता को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ, नवापारा राजिम में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना (सीकेएस) की एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक बैठक आयोजित हुई। यह आयोजन न केवल संगठन के स्थानीय विस्तार का माध्यम बना, बल्कि छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परंपरा और आम आदमी के हक-अधिकारों की रक्षा के लिए सामूहिक हुंकार भी साबित हुआ। बैठक की कमान संभाली छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के संस्थापक एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री अमित बघेल ने। अपने जोशीले संबोधन में उन्होंने स्पष्ट कहा— “छत्तीसगढ़ी अस्मिता को बचाना सिर्फ जिम्मेदारी…
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, कुरुद। हर घर तिरंगा अभियान और स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर पंचायत कुरूद द्वारा आज ऐतिहासिक बाइक रैली के रूप में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यह यात्रा नगर पंचायत कार्यालय भवन, पुराना बाजार चौक से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई भारत माता चौक (केनाल रोड) तक पहुँची। इस उत्साहपूर्ण यात्रा का नेतृत्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति भानु चन्द्राकर ने किया। उनके साथ जनप्रतिनिधि, शासकीय सेवकगण, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, व्यापारी वर्ग एवं नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। यात्रा का उद्देश्य यशस्वी प्रधानमंत्री एवं यशस्वी…
Contact US
सतीश शर्मा
Editor in Chief
Mobile: 9893664533
Email: cglokdarshan@gmail.com
Address: ब्राह्मण पारा, नारी (कुरुद), जिला – धमतरी (छ.ग) 493663
Important Pages
- List Item #1
- List Item #2
- List Item #3
Follow for more
Disclaimer
समाचारों की श्रृंखला में ‘छत्तीसगढ़ लोकदर्शन’ सबसे विश्वसनीय वेब न्यूज पोर्टल है, इसमें देश दुनिया की नवीनतम खबरों के साथ एक वैचारिक चिंतन भी है। ज्ञातव्य हो कि संवाददाताओं द्वारा भेजे गए समाचार की पुष्टि के लिए संपादक या पोर्टल किसी भी तरह उत्तरदायी नहीं है।
© 2025 cglokdarshan.com. Designed by Nimble Technology.