संवादाता तुकाराम कंसारी
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। ग्राम पटेवा में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 12 जनवरी सोमवार को पंचकोशी यात्रा का प्रथम पड़ाव पटेवा के पटेश्वर नाथ महादेव से यात्रा प्रारंभ हुआ वहीं द्वितीय पड़ाव चंपारण के चम्पेश्वर नाथ महादेव,तृतीय पड़ाव बम्हनी के ब्रम्णेश्वर नाथ महादेव,चतुर्थ पड़ाव फिंगेश्वर के फणिकेश्वर नाथ महादेव, पंचम पड़ाव कोपरा के कोपेश्वर नाथ महादेव और अंतिम पड़ाव त्रिवेणी संगम पर स्थित राजिम के कुलेश्वरनाथ महादेव का दर्शन कर श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण करने पदयात्रा करते हैं।

पंचकोशी धाम यात्रा में आए श्रद्धालुओं को परदेसी राम साहू, पुलिसवारी साहू,कुशल साहू एवं समस्त परिवार के द्वारा सभी श्रद्धालुओं का फूल माला भेंट कर स्वागत किया गया.श्रद्धालुओं में बरोंडा से लक्ष्मी राम साहू,निर्मला साहू,अजय साहू ,गोपाल साहू ,चतुर पटेल, चुवाराम,नंदिनी वर्मा,गोमती साहू, चौक भाई साहू, केवरा साहू, हिरौनी तारा साहू, दुल्हरीन साहू, वेद राम साहू ,सोमनाथ साहू एवं लगभग 2000 श्रद्धालुओं ने अंचल के प्राचीन पंचकोशी धाम की पैदल यात्रा कर रहे हैं. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम पंचायत पटेवा के सरपंच कृष्णा यशवंत साहू एवं समस्त ग्राम वासियों ने सहयोग प्रदान की.








