संवाददाता तुकाराम कंसारी
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, राजिम। ग्राम बकली के हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शाला और प्राथमिक शाला का सामूहिक कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती नंदनी कोमल दीदी सभापति सहकारिता एवं उद्योग जिला पंचायत गरियाबंद साथ में श्रीमती नंदनी साहू सभापति महिला बाल विकास जिला पंचायत गरियाबंद अध्यक्षता श्री सतीश यादव जी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर विशेष अतिथि में श्रीमती बिंदा साहू सरपंच श्रीमती पूजा भारती जनपद सदस्य श्री चंद्रप्रकाश सेन जी अध्यक्ष शाला विकास प्रबंधन समिति हाईस्कूल बकली श्रीमती सुरेखा मिरी जी उप सरपंच बकली श्री गणपत तारक जी अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शाला बकली श्री इंदरमन तारक जी अध्यक्ष प्राथमिक शाला बकली रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती और मां सरस्वती की छाया चित्र पर पूजा अर्चना एवं सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुआ तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत शिक्षकों के द्वारा किया गया बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। सतीश यादव ने अपने उद्बोधन में कहा की शाला प्रवेशोत्सव बच्चों को प्रोत्साहित व उत्साहित करने का पर्व है बच्चे जब स्कूल में पढ़ने आते है तो एक पौधा की तरह होता है जिसको एक वृक्ष बनाने का काम शिक्षकों का होता है बच्चों को संस्कार और अनुशासन स्कूल से ही प्राप्त होता है सतीश यादव ने कहा कि मनुष्य जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है शिक्षा एवं पढ़ाई नौकरी पाने का साधन तो है लेकिन नौकरी के अलावा और बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है शिक्षा प्राप्त करके ही व्यक्ति अच्छे जीवन जी सकता अच्छा काम कर सकता है अच्छी शिक्षा के बाद आप अच्छा व्यवसाय अच्छा काम कर सकते है। लोग कहते है कि आज के समय में सरकारी स्कूलों की अपेक्षा प्राइवेट स्कूल में ज्यादा अच्छा पढ़ाई होता है लेकिन पढ़ाई सरकारी स्कूलों में ज्यादा अच्छा होता है आज यहां पर जितने भी अतिथि आए हुए है वे सरकारी स्कूलों से ही पढ़ के आया है आप लोगों को जो शिक्षक लोग पढ़ा रहे है वो लोग भी सरकारी स्कूलों में पढ़ कर आए है मै भी सरकारी स्कूल में पढ़ने के बाद ही एक प्रतिनिधि के रूप में आप लोगों के सामने हु आज हमारे राजिम विधानसभा के विधायक रोहित साहू जी भी सरकारी स्कूल से पढ़ कर विधायक बन कर समाज में प्रतिष्ठित स्थान पर रह कर लोगों की सेवा कर रहे है। ये एक उदाहरण है और ऐसे ऐसे बहुत से उदाहरण है जिसको गिनाया नहीं जा सकता है।
उद्बोधन की कड़ी में चंद्रप्रकाश सेन,धर्मेन्द्र ध्रुव,मुकेश भारती,गणपत तारक ओमप्रकाश साहू ने भी अपना विचार रखा इस कार्यक्रम में शाला विकास प्रबंधन समिति का मांग पत्र का वचन हाईस्कूल के प्राचार्य मनहरण लाल यदु के द्वारा वाचन किया गया मांगो की आवश्यकताओं को देखते हुए सतीश यादव जी ने प्राथमिक शाला बकली के लिए 2 लाख की लागत का टीन शेड निर्माण की घोषणा की व हाईस्कूल बकली के लिए 1लाख की सी सी रोड की घोषणा की व प्रवेश द्वार ले लिए भी भविष्य में आश्वस्त किए। कार्यक्रम के अंत में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आह्वान पर एक पेड़ माँ के नाम के तहत स्कूल प्रांगण में वृक्षारोपण का कार्यक्रम हुआ जिसमें सभी जन प्रतिनिधि एवं शिक्षक गणों ने भाग लिया।कार्यक्रम का आभार व्यक्त ग्राम के सरपंच श्रीमती बिंदा साहू ने किया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश साहू और लेखाचंद मल्होत्रा ने किया
इस कार्यक्रम में नव प्रवेशी बच्चों को गणवेश एवं पुस्तक वितरण के साथ मिठाई खिला कर शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया।
पोड़ में संयुक्त रूप से तीन स्कूलों ने एक साथ मनाया शाला प्रवेशोत्सव

नवापारा राजिम। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोंड़, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पोंड़, शासकीय प्राथमिक शाला पोंड का संयुक्त रूप से शाला प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोंड़ में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती की पूजा एवं वंदना से हुआ। अतिथियों के स्वागत में स्वागत नृत्य की प्रस्तुति बच्चों द्वारा दिया गया। नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। बच्चों को निःशुल्क पाठयपुस्तक एवं गणवेश का वितरण किया गया। इस अवसर पर सत्र 2024- 25 में आयोजित केंद्रीकृत परीक्षा कक्षा पांचवीं, आठवीं, बोर्ड परीक्षा दसवीं, बारहवीं में संकुल स्तर पर प्रथम, द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों, राष्ट्रीय साधन सह प्रवीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित बच्चों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। विद्यालय स्तर में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र, पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अतिथियों ने भी प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कार स्वरूप राशि प्रदान किया। बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। ग्राम पोंड़ के सरपंच एवं उपसरपंच द्वारा न्योता भोज दिया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अभनपुर के सभापति श्री ब्रह्मानंद साहू, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष श्री कन्हैया लाल जांगड़े, सरपंच श्री भूपेश ध्रुव, उपसरपंच श्री रमाकांत साहू, श्री एम एल वर्मा,श्री टी आर वर्मा,श्री रमेश वर्मा, श्री खेमचंद गिलहरे, श्रीमती चंद्रकांता वर्मा,श्रीमती गुलाब गिलहरे, श्रीमती ऐना बाई वर्मा एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य श्री सेवाराम वर्मा, संकुल समन्वयक श्री नागेन्द्र कुमार कंसारी, श्री सुरेश तारक, श्री कृपाराम महेश्वरी, प्रधान पाठक श्री घनश्याम प्रसाद चेलक, श्री बिसाहू राम साहू, श्री रामनारायण साहू, श्री रामनारायण जांगड़े एवं समस्त स्टाफ ने सक्रिय सहभागिता प्रदान की। उपस्थित अतिथियों,प्राचार्य एवं शिक्षकों ने उदबोधन में बच्चों को प्रेरक बातें बताई एवं उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत उल्लास शपथ दिलाया गया। मंच संचालन व्यायाम शिक्षक श्री विजय सिंह रत्नाकर ने किया।








