संवाददाता तुकाराम कंसारी
@छत्तीसगढ़ लोकदर्शन, नवापारा राजिम। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं रायपुर जिला ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष श्याम नारंग की सहमति से भारतीय जनता पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ में जिला संयोजक एवं सह संयोजकों की घोषणा की गई है। इस क्रम में नवापारा निवासी प्रेम साधवानी को रायपुर ग्रामीण जिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर नगर में हर्ष का माहौल है और विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
प्रेम साधवानी को बधाई देने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, विधायक प्रतिनिधि संजय साहू, पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गोयल सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल हैं। इसके अलावा अनिल जगवानी, अशोक नागवानी, टिंकू सोनी, सिंटू जैन, राजू रजक, अंकित मेघवानी, सचिन सचदेव, धीरज साहू, सहदेव कंसारी, नम्मु नारायण ध्रुव, अनुज सिंह राजपूत, गोलू यादव, प्रतीक शर्मा, अप्पू सोनकर, चिंटू तराने, योगिता सिन्हा, साधना सौरज और डॉ. राजेंद्र गदिया ने भी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।नवनियुक्त संयोजक प्रेम साधवानी ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक इंद्र कुमार साहू, जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, चंद्रशेखर साहू एवं अशोक बजाज के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।








